Bihar Weather: बिहार में बारिश बिगाड़ सकती है मेले का मजा! आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather: मौसम विभाग द्वारा आज बिहार के 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पटना में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पुरवा हवा की वजह से बिहार के कुछ भागों में मानसून अभी ऐक्टिव है.

Bihar Weather: मौसम विभाग द्वारा आज बिहार के 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पटना में बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पुरवा हवा की वजह से बिहार के कुछ भागों में मानसून अभी ऐक्टिव है. इसी कारण राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो रही है.

हालांकि, 12 अक्टूबर के बाद से बिहार के किसी भी जिले में बारिश नहीं होगी. इस दौरान सभी जिलों में मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार के कई हिस्सों में मानसून विदा हो चुका है. अगले दो दिन में मानसून की पूरी तरह बिहार से विदाई हो जाएगी.

Also Read: सोना खरीदने का अच्छा मौका, रेट में भारी गिरावट, जानें पटना के बाजारों का हाल

नवमी और दशमी को बारिश की संभावना नहीं

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 11 अक्टूबर यानी नवमी और 12 अक्टूबर यानी विजया दशमी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन दोनों दिन के लिए मौसम विभाग द्वारा जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसके अनुसार राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जिला रहा सिवान

पिछले 24 घंटे की मौसम की बात करें तो मानसून की स्थिति कमजोर रही. इस वजह से राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे गर्म जिला की बात करें तो 36.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सीवान टॉप पर रहा. वहीं, सबसे कम तापमान रोहतास में 23.0 डिग्री दर्ज किया गया है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >