Bihar Weather: बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे छाया रहेगा कोहरे का प्रकोप, चलेगी ठंडी हवा

Bihar Weather: बिहार में 21 और 22 जनवरी को मौसम का हाल कैसा रहेगा मौसम सेवा केंद्र ने इसे लेकर अपडेट दिया है. अपडेट में बताया गया है कि अगले 48 घंटे तक बिहार के कई भागों में तेज ठंडी हवा चलेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. इस दौरान राज्य के 24 जिलों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Bihar Weather: बिहार में 21 और 22 जनवरी को मौसम का हाल कैसा रहेगा मौसम सेवा केंद्र ने इसे लेकर अपडेट दिया है. अपडेट में बताया गया है कि अगले 48 घंटे तक बिहार के कई भागों में तेज ठंडी हवा चलेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी. इस दौरान राज्य के 24 जिलों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Bihar mausam sewa kendra update

बिहार के इन जिलों में छाया रहेगा कोहरा

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने कहा है कि 22 जनवरी तक सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर,बांका, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, वैशाली, पटना, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और सिवान जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा.

Imd rain alert

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बारिश पर क्या अपडेट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने अपडेट में बताया कि बिहार में 27 जनवरी तक बारिश का कोई आसार नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मंगलवार को तापमान बढ़ने से ठंड में गिरावट आएगी, लेकिन पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम में कंपकंपी का दौर रहेगा. इसके अलावा 22 जनवरी यानी बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाया रह सकता है, लेकिन बारिश होने की बिल्कुल भी संभावना नहीं है.

ठंड से कब मिलेगी राहत

बिहार के लोगों को ठंड ने 2024 में खूब परेशान किया था. फरवरी महीने तक लोगों ने शीतलहर के प्रकोप को झेला. जनवरी महीने का आखिरी दिन चल रहा है फिर भी मौसम विभाग से फिलहाल इस तरह का कोई अपडेट नहीं आया है कि लोगों को इस ठंड से कब राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में जारी रहेगा ठंड का दौर, जानें कब मिलेगी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >