Bihar Weather: 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें बिहार में कितना दिखेगा फेंगल तूफान का असर

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने ताजा अपडेट में बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा. इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather: बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और शाम के वक्त पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 14 जिलों के लिए घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले चार दिन दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद भी मौसम विभाग ने जताई है. जिन 14 जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उसमें सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, वैशाली, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर समेत कई जिले शामिल हैं.

बिहार में कहां रहा सबसे कम तापमान

बिहार में ठंड ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है. बीते शुक्रवार को रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस साल यह अब तक का न्यूनतम तापमान रहा. मुजफ्फरपुर और पटना में भी ठंड और घने कोहरे से लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं. इसी बीच पटना की हवा पहले से बेहतर हो गई है. राजधानी के कई इलाकों का एक्यूआई लेवल 200 के नीचे आ गया है.

बिहार में कैसा रहेगा चक्रवात फेंगल का असर

मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में आए फंगल तूफान का असर बिहार में नहीं दिखेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. बिहार में आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने का भी अनुमान जाताया गया है. वहीं अगले 96 घंटों के दौरान सुबह और शाम के वक्त 14 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है.

इसे भी पढ़ें: पटना- मोकामा ग्रीनफील्ड फोर-लेन पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >