Bihar Vidhansabha Monsoon Session: विधानसभा के मेन गेट पर विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की, काले कपड़े में पहुंचा विपक्ष

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. आज विधानसभा के मेन गेट के पास विपक्ष के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. विपक्ष के विधायक मतदाता पुनरीक्षण का विरोध कर रहे थे.

Bihar Vidhansabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. ऐसे में आज सत्र का तीसरा दिन है. आज विपक्ष के विधायक काले कपड़े में पहुंचे. वहीं, विधानसभा के मेन गेट पर विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विधायकों और मार्शल के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. काले लिबास में विधानसभा आए विधायक गेट पर ही बैठ गए थे. हाथों में पोस्टर लेकर विपक्षी विधायक मतदाता पुनरीक्षण का विरोध कर रहे थे.

विधानसभा अध्यक्ष ने की कड़ी निंदा

इधर, विपक्ष के विधायकों के हंगामे के बीच ही किसी तरह विधानसभा की कार्यवाही शुरू की गई. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कड़ी निंदा की. दरअसल, उन्होंने कल सदन में हुई घटना को लेकर क्षोभ प्रकट किया. विधानसभा अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि, विपक्ष का व्यवहार सही नहीं था. इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा में तीखे तेवर में कहा कि, चुनाव आयोग का काम निष्पक्ष चुनाव कराना है ना कि नागरिकता साबित करना है.

SIR के मुद्दे पर सदन के अंदर हंगामा

सदन की कार्यवाही के दौरान तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि, सदन के अंदर SIR मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. हम SIR का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है, वह सही नहीं है. हम इसी का विरोध कर रहे हैं. इधर बता दें कि, सदन के अंदर भी कार्यवाही के दौरान विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. विधायकों ने पार्टिकों में घुसकर जोर-शोर से नारेबाजी की.

Also Read: IRCTC Tender Case: लालू यादव के लिए आज का दिन अहम, IRCTC टेंडर घोटाले में कोर्ट सुना सकता है फैस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >