बिहार में BHU की ब्रांच खोलने की तैयारी, सरकार देगी जमीन, TRE 4 आया बड़ा अपडेट

Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. शिक्षा विभाग जुलाई में BPSC को प्रस्ताव भेजेगा और कम से कम 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इसके अलावा बिहार में BHU की शाखा खोलने की पहल भी तेज हो गई है.

Bihar TRE 4 Teacher Recruitment: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया यानी TRE 4 को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया है कि जुलाई महीने में शिक्षा विभाग की ओर से BPSC को प्रस्ताव भेजा जायेगा. इसके बाद शिक्षक बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग राज्यभर के स्कूलों में खाली पड़े पदों का आंकड़ा जुटा रहा है. यह पता लगाया जा रहा है कि किस विद्यालय में कितने शिक्षकों की जरूरत है. अगले 10 दिनों के भीतर सभी जिलों से रिक्तियों का पूरा डाटा मिल जाएगा.

कम से कम 20 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्ति

शिक्षा मंत्री ने बताया कि TRE 4 के तहत न्यूनतम 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. हालांकि रिक्त पदों की अंतिम संख्या सामने आने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करने का है, ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की जा सके.

बिहार में BHU की शाखा खोलने की तैयारी

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने संकेत दिया कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की एक शाखा बिहार में खोलने की दिशा में सरकार गंभीरता से काम कर रही है.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे और उच्च शिक्षा मंत्री जल्द ही BHU मैनेजमेंट से मुलाकात करेंगे. यदि बिहार में BHU की शाखा स्थापित होती है तो इसके लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी.

बिहार के शिक्षकों और छात्रों को मिलेगा फायदा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि BHU के कई विभाग के चीफ और शिक्षक बिहार से जुड़े हुए हैं. इनमें से कई लोगों ने बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा भी जताई है. ऐसे में यदि यूनिवर्सिटी की शाखा बिहार में खुलती है तो इसका सीधा लाभ राज्य के लाखों छात्रों को मिलेगा. सरकार का मानना है कि इससे उच्च शिक्षा के नए अवसर तैयार होंगे और छात्रों को बेहतर एजुकेशनल फैसिलिटी अपने राज्य में ही मिल सकेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

30 जून तक निपटेंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले

शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 30 जून तक ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े सभी लंबित मामलों का निपटारा करने का है. उन्होंने बताया कि शिक्षक जिला कैडर के अंतर्गत आते हैं. इसलिए सरकार की कोशिश है कि शिक्षकों को उनके अपने जिले के भीतर ही पदस्थापित किया जाए. इससे शिक्षकों को सुविधा होगी और स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था भी बेहतर बनेगी.

इसे भी पढ़ें: लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती पर बवाल, राबड़ी आवास पर डटे समर्थक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >