Bihar Train News: बिहार और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में रेलवे की ओर से पटना-गया-धनबाद रूट पर फास्ट मेमू ट्रेन चलाने की प्लानिंग है. रेलवे की माने तो, यह ट्रेन एक मॉडर्न मिनी कोच वाली होगी, जिसमें यात्रियों को अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी फैसिलिटी मिलेगी.
यात्रियों को मिलेंगी ऐसी सुविधाएं
इस ट्रेन को चलाने का उद्देश्य पटना और धनबाद के बाद तेज और आरामदायक यात्रा देना है. 12 कोच वाली मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) सेवा में बेहतर इक्वीपमेंट, स्मार्ट लाइटिंग, हवादार कोच आदि सुविधाएं लोगों के लिए रहेंगी.
नई ट्रेन को मौजूदा ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ और अनियमितता की समस्याओं का समाधान करके छात्रों, पेशेवरों और छोटे व्यवसाय मालिकों सहित रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है.
मेमू ट्रेनों में नहीं होता अलग इंजन
जानकारी के मुताबिक, मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (MEMU) भारतीय रेलवे की एक इलेक्ट्रिक ट्रेन है. यह 60-200 किलोमीटर की कम-मध्यम दूरी के लिए है. MEMU में अलग इंजन नहीं होता, इसके डिब्बों के नीचे ही मोटर लगी होती है, जिससे यह तेज गति (110 किमी/घंटा तक) पकड़ती है और रुकती है. इससे सफर में भी कम समय लगता है.
बिहार में रेल कनेक्टिविटी हो रही मजबूत
बिहार में लगातार यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से कई पहल किए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, राज्य में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई नई रेल लाइन और कुछ रूटों पर नई और मॉडर्न ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है. पटना-गया-धनबाद रूट पर हर रोज काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं. फास्ट मेमू ट्रेन की शुरुआत होने ये यात्रियों को राहत मिलेगी.
Also Read: बिहार की सड़कों पर जल्द उतरेंगे फाइटर प्लेन, इस एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाईवे रनवे
