अमृत भारत एक्सप्रेस का पटना के बाद सीधा डीडीयू में स्टॉपेज, आरा को छोड़ा, लोगों को झटका

Bihar Train News: अहमदाबाद-पटना क्लोन ट्रेन अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. आरा और बक्सर को ठहराव नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी है. बड़ी संख्या में सफर करने वाले लोगों ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं और आरा जंक्शन पर ठहराव की मांग तेज कर दी है.

Bihar Train News: इंडियन रेलवे ने अहमदाबाद से पटना के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन को अब रेगुलर ट्रेन बनाने का फैसला किया है. अब यह ट्रेन नई संख्या 21905/06 के साथ वीकली अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी. इस फैसले से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद थी. नए रूट और ठहराव को लेकर कई जगह नाराजगी भी देखने को मिल रही है.

आरा और बक्सर में नहीं दिया स्टॉपेज

यह ट्रेन पटना जंक्शन के बाद सीधे डीडीयू जंक्शन पर रुकेगी. बीच में आरा और बक्सर जैसे स्टेशनों पर स्टॉपेज नहीं दिया गया है. इसी वजह से इन इलाकों के यात्रियों में काफी गुस्सा है. आरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं. इनमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं.

पहले भी सियालदाह से बनारस चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में आरा जंक्शन को नजरअंदाज किया गया था. उस ट्रेन का भी डीडीयू के बाद सीधा पटना में ही ठहराव है. ऐसे में लगातार दूसरी बार आरा को ठहराव नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन

रेलवे ने इस ट्रेन में कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव दिया है. गोधरा, दाहोद, रामगंज मंडी, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, टूंडला और सूबेदारगंज स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी. पूर्व मध्य रेल के अहम स्टेशनों में गिने जाने वाले आरा और बक्सर को शामिल नहीं किया गया. इस पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं.

आरा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि इस इलाके से बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद, सूरत और उधना जैसे शहरों की यात्रा करते हैं. इससे रेलवे की अच्छी कमाई होती है. इसलिए यात्रियों की मांग है कि इस अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव आरा जंक्शन पर जल्द से जल्द दिया जाए.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >