Bihar Traffic Police: अविश्वसनीय! पटना के इस मशहूर डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई, कार के नम्बर पर हेलमेट नहीं पहनने का कटा चालान

Bihar Traffic Police: मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ यूसी सामल की कार का हेलमेट न पहनने पर दो बार चालान काटने का मामला सामने आया है.

Bihar Traffic Police: मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ यूसी सामल की कार का हेलमेट न पहनने पर दो बार चालान काटने का मामला सामने आया है. बीते 9 महीने में दूसरी बार चालान कटने का मैसेज आया है. नौ महीने के बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ. अब एक बार फिर से 1000 रुपये के चालान का मैसेज मोबाइल पर आ गया.

पिछले साल भी चालान का मैसेज आया

मिली जानकारी के अनुसार जब पिछले साल 22 दिसंबर को चालान का मैसेज आया, तो उन्होंने सुधार के लिए ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में आवेदन दिया. नौ महीने के बाद भी इसमें सुधार नहीं हुआ. अब एक बार फिर से 1000 रुपये के चालान का मैसेज मोबाइल पर आ गया. डॉक्टर ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: बिहार के इस जिला को मिल सकती है बड़ी सौगात, हवाई अड्डा के लिए चिन्हित हुए ये तीन स्थान

डॉ यूसी सामल ने क्या कहा

उन्होंने बताया कि गलत चालान आने की वजह से पॉल्यूशन नहीं बन पा रहा है. चालान में एक बाइक सवार उनकी कार का नंबर बाइक पर लगा घूमते दिख रहा है. पीछे बैठा शख्स हेलमेट नहीं पहने हुए और इस वजह से दो बार चालान कटा. डॉ यूसी सामल का क्लिनिक खजांची रोड स्थित नया टोला के पास है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >