Bihar Teacher Transfer: इस दिन से शुरु होगी टीचर ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया! 35 फीसदी शिक्षकों ने दिया है आवेदन

Bihar Teacher Transfer: शिक्षकों को अपने पसंद के ट्रांसफर पोस्टिंग का इंतजार है. कुल 35 फीसदी शिक्षकों ने ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए आवेदन दिया है. आवेदन करने वाले शिक्षक प्रतिदिन जानकारी लेने पहुंच रहे हैं. जानिए क्या है अपडेट?

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षक अपने पसंद का ट्रांसफर पाने के लिए इंतजार में हैं. सबको शिक्षा विभाग की तरफ से की जाने वाली इस ट्रांसफर प्रक्रिया का इंतजार है. पहले ही विभाग की तरफ से कहा गया था कि जनवरी महीने के पहले सप्ताह में शिक्षकों की मांग के आधार पर उनकी पसंद की जगह पर स्कूल आवंटित कर दिये जायेंगे. फिलहाल विभागीय सूत्रों की तरफ से मिल रही जानकारी के अनुसार, तबादले की प्रक्रिया जनवरी में ही शुरू हो पायेगी. हालांकि, बिहार के सरकारी स्कूलों में विशेष आधार पर प्रस्तावित ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया कब शुरू होगी ? इस बारे में अभी तक शिक्षा विभाग की तरफ से अभी कोई दूसरा अपडेट नहीं आया है. 

35 फीसदी शिक्षकों ने दिया ट्रांसफर का आवेदन

दरअसल, ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक प्रतिदिन जानकारी लेने पहुंच रहे हैं. पोर्टल के जरिये ट्रांसफर पोस्टिंग होनी है. विभाग अधिकतम शिक्षकों को संतुष्ट करने की रणनीति पर काम कर रहा है. जानकारों की मानें तो आये आवेदनों में सबसे अधिक आवेदन पटना जिले से संबंधित है. हालांकि, किस जिले के लिए कितने आवेदन आये हैं, उनकी संख्या का पता नहीं चल सका है. जानकारी के अनुसार राज्य के सरकारी स्कूलों के कुल 5,45,270 शिक्षक हैं, इनमें से 35 प्रतिशत यानी 1,90,332 शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया है.

बिहार शिक्षकों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से आवेदन

बिहार के सरकारी शिक्षकों के तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से शुरू हुई है. आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक जारी रहेगी. शिक्षकों ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है. आवेदन करते समय शिक्षकों को 10 विकल्प चुनने का मौका मिला, जिसमें से कम से कम तीन विकल्प चुनना अनिवार्य रहा. पोर्टल पर आवेदन करने के लिए शिक्षकों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति और उससे संबंधित प्रमाण पत्र भी अपलोड करने थे.

ALSO READ: Bihar New Six Lane Road: इस जिले को सिक्स लेन सड़क की सौगात, जाम से मिलेगी मुक्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >