Bihar Teacher Transfer: ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर व्यक्ति को परेशानी है तो…

Bihar Teacher Transfer : शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले में शिक्षकों की आपत्ति पर कहा कि हम लोग बहुत ही सोच समझकर ट्रांसफर पॉलिसी लेकर आए हैं.

Bihar Teacher Transfer : बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले में शिक्षकों की आपत्ति पर कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनप्रतिनिधि ने भी अपनी बातों को रखा. हम लोग बहुत ही सोच समझकर ट्रांसफर पॉलिसी लेकर आए हैं. सुनील कुमार ने कहा, ‘जब भी कोई इस तरह की पॉलिसी आती है, तो हमने शुरू में कहा था कि कुछ लोग असंतुष्ट रहते हैं. इसी कारण से हम लोगों ने कहा कि अगर किसी तरह की कोई अन्य कोई भी विसंगति रह जाए, तो इसके लिए डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के लेवल पर कमेटी है. कमिश्नर लेवल पर कमेटी है, एक मुख्यालय में कमेटी है. अगर व्यक्ति विशेष को फिर भी किसी तरह की परेशानी है, तो वो अपनी बातों को रख सकते हैं.’

किया अनुरोध

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आगे कहा, ‘इसके साथ ही 10 ऑप्शंस दिए गए हैं. नियमावली में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बातें रखी गई हैं. शीघ्र ही पोर्टल पर सभी अपलोड किए जाएंगे. अभी 10 ऑप्शंस देंगे. साथ ही साथ दिसंबर में जब छुट्टी होगी तो उस दौरान जॉइनिंग होगी. सभी लोगों से अनुरोध है कि वो अनुशासित रहे, ताकि हम लोगों ने जो शिक्षा के लिए पहल किया है, उसे जमीन पर उतारा जाए.’

दिसंबर में सभी की जॉइनिंग हो जाएगी

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, ‘हमने महिलाओं की साक्षरता पर भी विशेष ध्यान दिया है. खासकर ड्रॉप आउट 12 फीसद से 1 फीसद हो गया है. वहीं, 30 फीसदी बजट क्वालिटी एजुकेशन के लिए दिया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘सॉफ्टवेयर के थ्रू जो नीति बनी है, उसके अनुसार हम लोग लिस्ट तैयार कर रहे हैं. यह लिस्ट शीघ्र तैयार हो जाएगी. कोई ह्यूमन कांटेक्ट की जरूरत नहीं है. वह अपलोड कर देंगे. पोर्टल पर सॉफ्टवेयर के अनुसार जो नीति बनी है, उसी से काम हो जाएगा. दिसंबर में सभी की जॉइनिंग हो जाएगी.’

इसे भी पढ़ें: Patna : पटना को मिलने वाला है दो नया अंचल कार्यालय, जानें किन जगहों का किया गया निरीक्षण

Bihar Train Accident: दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची इस्लामपुर हटिया एक्सप्रेस, पटना-गया रूट पर ट्रेन पलटाने की साजिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >