बिहार में सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसलिंग जारी, 317 शिक्षकों के नाम की स्पेलिंग में गलती

Bihar Teacher News: बिहार के पटना जिले में एक अगस्त से शुरू हुई सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसलिंग जारी है. काउंसलिंग के दौरान पांच सौ से अधिक शिक्षकों को तकनीकी कारणों से नो फाउंड में डाल दिया गया है.

Bihar Teacher News: बिहार के पटना जिले में एक अगस्त से शुरू हुई सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसलिंग जारी है. काउंसलिंग के दौरान पांच सौ से अधिक शिक्षकों को तकनीकी कारणों से नो फाउंड में डाल दिया गया है. नो फाउंड में शामिल शिक्षकों की काउंसलिंग दोबारा की जाएगी. इसके लिए अलग से तिथि जारी की जाएगी.

जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार सबसे अधिक नो फाउंड में वैसे शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हैं जिनके नाम में स्पेलिंग की गलती है. इसमें 317 शिक्षक शामिल हैं. इन सभी शिक्षकों के मूल कागजातों की जांच चल रही है.

Also Read: दरभंगा के हर आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाए जाएंगे पौधे, इस पहल से बढ़ते प्रदूषण में आएगी कमी

इस गलती पर जांच के दायरे में आएंगे शिक्षक

जिले में सक्षमता पास शिक्षकों की काउंसलिंग 13 सितंबर तक चलेगी. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) राजकमल ने बताया कि यदि फॉर्म भरने में शिक्षकों के नाम में गलती हुई तो उसको ठीक किया जा सकता है. यदि मैट्रिक, इंटरमीडिएट, आधार सहित अन्य मूल कागजात में अंकित नाम में बदलाव की शिकायत आती है वे सभी जांच के दायरे में आएंगे.

Also Read: सड़क दुर्घटना में आपके वाहन से किसी की मृत्यु होने पर देना पड़ सकता है पांच लाख मुआवजा, इससे बचने के लिए करें ये उपाए

नो फाउंड वाले शिक्षकों की जांच 13 सितंबर के बाद

किन्हीं कारणों से जो भी शिक्षक नो फाउंड में चले गये हैं उनकी काउंसलिंग 13 सितंबर के बाद होगी. जिले में छह हजार से अधिक शिक्षकों की काउंसलिंग की जानी है. इसमें से करीब पांच हजार शिक्षकों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है. बाकी बचे शिक्षकों की काउंसलिंग 13 सितंबर तक पूरी कर ली जायेगी.

जुम्मे की नमाज ब्रेक पर आमने-सामने हिमंता-तेजस्वी, JDU-LJP ने भी घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >