पटना में युवक ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या, बीएड कॉलेज में था अकाउंटेंट, पुलिस कर रही मामले की जांच…

Bihar Suicide News: पटना से सटे बिहटा इलाके में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. गले में फंदा लगाकर युवक ने अपनी जान दे दी. घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला की बताई जा रही है.

Bihar Suicide News: पटना से सटे बिहटा इलाके में एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. गले में फंदा लगाकर युवक ने अपनी जान दे दी. घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला की बताई जा रही है. जहां युवक किराए के मकान में रहा करता था. मृत युवक बीएड कॉलेज का अकाउंटेंट था. मृतक की पहचान दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी पंकज शर्मा उर्फ बबलू शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में की गई है.

ये भी पढ़ें: महेंद्रनाथ जलाभिषेक करने जा रहे कांवड़िया को स्कॉर्पियो ने रौंदा, घटनास्थल पर मौत, पुलिस जांच में जुटी…

सूचना मिलते हीं परिवार वाले सदमे में चले गए…

विवेक की मौत की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. परिवार वाले इस घटना को लेकर काफी सदमें में हैं. उन लोगों का कहना है कि हम समझ नहीं पा रहे कि आखिर विवेक ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और पटना एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम ने शव के जांच कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

ये भी पढ़ें: जमुई में पारिवारिक कलह से परेशान छात्र ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, प्रतियोगी परीक्षाओं की करता था तैयारी…

पुलिस ने क्या कहा ?

बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय का कहना है कि श्रीरामपुर टोला स्थित किराए के मकान में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मकान मालिक और इलाके के लोगों के साथ-साथ मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ जारी है.

कब से कब तक रहेगा भद्रा काल, ज्योतिषियों ने दी चेतावनी, जानें कब बांधनी है राखी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >