Bihar School News: अब एप के जरिए लगेगी बच्चों की हाजिरी, शिक्षा विभाग के ACS ने जारी किया निर्देश

Bihar School News: बिहार शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों की पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लगातार शिक्षा व्यवस्था में बदलाव करता रहता है. विभाग ने अब अटेंडेंस में बदलाव किया है. अब सरकारी स्कूलों में एप के जरिए छात्रों का अटेंडेंस मार्क होगा. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar School News: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर सरकारी स्कूलों की कार्य प्रणाली में लगातार सुधार किए जा रहे हैं. बिहार की शिक्षा और सरकारी स्कूल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने एक बार फिर नया निर्देश जारी किया है. एसीएस ने बच्चों के अटेंडेंस को लेकर नया फरमान जारी किया है. बीते दिन शिक्षा विभाग की तरफ से एक और निर्देश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया कि पहली से आठवीं कक्षा तक संचालित स्कूलों को प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति का प्रमाणपत्र देना होगा. इसपर प्रधानाध्यापक के साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों का हस्ताक्षर करना होगा. हस्ताक्षर नहीं करने वाले शिक्षक को अनुपस्थित माना जाएगा. अब बच्चों के अटेंडेंस को लेकर नया निर्देश जारी किया गया है. 

इन छह जिलों के स्कूल में होगा लागू 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों का अटेंडेंस एप के माध्यम से लगेगा. पहले चरण के तहत इस फैसले को पटना, नालंदा, वैशाली, जहानाबाद, सारण और भोजपुर जिले के स्कूलों में लागू किया जाएगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इन जिलों के डीईओ को पत्र लिखकर निर्देश जारी किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा टैबलेट का वितरण 

फर्स्ट फेज में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन जिलों के कक्षा तीन के छात्रों के रोज का अटेंडेंस, वार्षीय और अर्धवार्षिक परीक्षा के रिजल्ट समेत अन्य सभी तरह की जानकारी टेबलेट के माध्यम से ई-शिक्षाकोष एप पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में बिहार के पटना, नालंदा, वैशाली, जहानाबाद, सारण और भोजपुर जिले में संचालित सरकारी स्कूलों को पांच-पांच टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे.

ALSO READ: Muzaffarpur News: ACS एस सिद्धार्थ ने सभी हेडमास्टरों के लिए जारी किया सख्त निर्देश, करना होगा ये जरूरी काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >