मुंगेर-मिर्जा चौकी रोड पर अप्रैल से दौड़ेंगी गाड़ियां, जाम की झंझट से मिलेगा छुटकारा

Bihar Road Project: मुंगेर-मिर्जा चौकी सड़क के टू-लेन का निर्माण अप्रैल महीने में पूरा हो जाएगा. सड़क के बनने से लोगों को जाम की परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा. मुंगेर से भागलपुर के बीच लोगों का आना-जाना आसान हो जाएगा.

Bihar Road Project: भागलपुर से मिर्जा चौकी तक पेव्ड शोल्डर के साथ बन रही दो लेन वाली सड़क का निर्माण अगले महीने अप्रैल में पूरा हो जाएगा. इस सड़क के बन जाने से स्थानीय लोगों को जाम समेत दूसरी अन्य कई परेशानियों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा. साथ ही मुंगेर से भागलपुर के बीच आने-जाने वाले लोगों को सफर में भी काफी सहूलियत मिलेगी.

इस वजह से डैमेज हो गई थी सड़क

भागलपुर से मिर्जा चौकी को जोड़ने वाली लगभग पांच मीटर चौड़ी सड़क 2018 में बाढ़ आने की वजह से कई जगहों पर डैमेज हो गई थी. इस सड़क पर ट्रैफिक का इतना दबाव रहता है कि मुंगेर से भागलपुर, भागलपुर से कहलगांव और उसके आगे तक सफर करने में लोगों को काफी परेशानी होती है. सड़क के निर्माण के लिए भागलपुर इंडस्ट्री ट्रक एसोसिएशन के अलावा कई संगठनों ने मांग की थी. ऐसे में अब अप्रैल में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी.

क्या होता है पेव्ड शोल्डर?

रोड में पेव्ड शोल्डर (Paved Shoulder) का मतलब यह होता है कि मेन रोड (कैरेजवे) के दोनों किनारों पर पक्की या कंक्रीट की पट्टी बनी होती है, जो मेन लेन से सटी होती है. यह इमरजेंसी स्टॉपेज, गाड़ियों के लिए एक्स्ट्रा जगह, सुरक्षा बढ़ाने और मेन रोड को किनारे से टूटने से बचाने के लिए बनाई जाती है. सफर के दौरान लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क बनाई गई है.

बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का निर्माण अगले साल होगा पूरा

बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. पटना बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन को लेकर भी अपडेट है कि अगले साल से गाड़ियां चलने लगेंगी. गंगा नदी पर बन रहे पुल सहित एप्रोच रोड का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. सड़क के निर्माण की लागत 1065 करोड़ रुपए है. इसके बनने से आस-पास के जिलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी.

Also Read: खनन विभाग 3800 करोड़ रुपए का राजस्व करेगा हासिल, मंत्री विजय सिन्हा ने टारगेट किया सेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >