Bihar Road Project: जेपी गंगा पथ से दीदारगंज तक फर्राटा भर रहीं गाड़ियां, इस जगह जल्द बनकर तैयार होगा ROB

Bihar Road Project: जेपी गंगा पथ से दीदारगंज तक का सफर करना बेहद आसान हो गया है. दरअसल, जेपी गंगा पथ कंगन घाट के बाद अब पटना सिटी घाट से भी जुड़ गया है. इसके साथ ही नए आरओबी का निर्माण भी जल्द ही पूरा होने वाला है.

Bihar Road Project: बिहार सरकार की तरफ से पटना में कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. खासकर जेपी गंगा पथ के बनने से लोगों को खास सहूलियत मिल रही है. अब तो गंगा किनारे दीघा से दीदारगंज तक का सफर भी लोगों के लिए आसान हो गया है. हाल ही में 20.5 किलोमीटर लंबा जेपी गंगा पथ कंगन घाट के बाद अब पटना सिटी घाट से भी जुड़ गया है.

इस जगह पर तैयार हो रहा आरओबी

जेपी गंगा पथ के इस स्पैन के जुड़ने के बाद लोग अशोक राजपथ की जाम में फंसे बिना अपने गंतव्य की ओर से आसानी से जा सकते हैं. मारुफगंज को जोड़ने वाले रास्ते के पास सड़क के बीच एक बड़ा गोलंबर बनाया गया है. जल्द ही गोलंबर के आगे दक्षिण की ओर से अशोक राजपथ के ऊपर से एक नए आरओबी का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. इससे लोग पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाना भी आसान हो जाएगा.

यहां बनेगी फोरलेन सड़क

जेपी गंगा पथ को लेकर कई योजनाएं बनाई गई है. जानकारी के मुताबिक, बांस घाट के पास अशोक राजपथ से जेपी गंगा पथ को कनेक्ट करने के लिए सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है. इसके बनने से आयकर गोलंबर से मंदिरी नाला होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंचना आसान हो जायेगा. यह सड़क फोरलेन होगी.

इसके निर्माण से बेली रोड से संपर्कता बढ़ जाएगी. बेली रोड से लोग मंदिरी नाला होते हुए जेपी गंगा पथ पहुंच जायेंगे. साथ ही पीएमसीएच, गाय घाट, कंगन घाट, दीदारगंज सहित अन्य जगहों पर आने-जाने की सुविधा बढ़ जाएगी.

नई ग्रमीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी

ग्रामीण कार्य विभाग की सुलभ संपर्कता योजना के तहत ग्रामीण संपर्कता (Rural Connectivity) को और अधिक मजबूत करने के लिए राज्य के 24 जिलों में 73 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई है. इससे 24 जिलों में 515 करोड़ रुपये की लागत से 254.40 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण होगा.

ग्रामीण कार्य विभाग ने इन योजनाओं के जरिए राज्य के ग्रामीण इलाकों को जिले के महत्वपूर्ण जगहों से जोड़ने का अभियान शुरू किया है. इससे ग्रामीण संपर्कता को और अधिक आसान किया जा सकेगा.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >