Bihar Rajya Sabha Election Result: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुई वोटिंग का रिजल्ट आ गया है. इस चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. एनडीए को कुल 202 वोट मिले हैं, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 37 वोट ही मिल पाए. वोटिंग के दौरान महागठबंधन को एक झटका लगा. उसके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे. इनमें तीन विधायक कांग्रेस के और एक विधायक राजद के थे.
कौन – कौन विधायक नहीं पहुंचे
जानकारी के अनुसार राजद के विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के मनोहर प्रसाद, मनोज विश्वास और सुरेन्द्र कुशवाहा वोट देने नहीं पहुंचे. इन विधायकों की गैरमौजूदगी को भी चुनाव के नतीजों में अहम माना जा रहा है. दूसरी तरफ एनडीए की ओर से जिन नेताओं ने जीत हासिल की है उनमें नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल है.
महागठबंधन की ओर से राजद ने अपने उम्मीदवार के रूप में एडी सिंह को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी. गिनती के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, जदयू से श्रवण कुमार और आरजेडी से आलोक मेहता मौजूद रहे.
किसको कितना वोट मिला
इस चुनाव में नीतीश कुमार और बीजेपी चीफ नितिन नवीन को को 44-44, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर को 42-42 वोट मिले. दूसरी वरीयता के आधार पर शिवेश राम को एडी सिंह से ज्यादा वोट मिले.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
वोट नहीं देने वालों पर पार्टी लेगी एक्शन
बिहार कांग्रेस चीफ राजेश राम ने वोट नहीं देने वालों विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि 13 मार्च तक सभी विधायक संपर्क में थे. इनमें से 3 विधायक ने वोटिंग में हिस्सा नहीं किया. इस घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता भक्तचरण दास ने कहा कि पार्टी तीनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए स्पीकर को अर्जी देंगे. कार्रवाई नहीं होने पर वो सुप्रीम कोर्ट भी जायेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव: बसपा विधायक सतीश यादव ने किसे दिया वोट, बोले- संविधान बचाना है जरूरी
