शपथ ग्रहण की तारीख बताने वाले अब राज्यसभा चुनाव में भी होंगे फेल, नीतीश के मंत्री ने किया दावा

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि एनडीए सभी पांच सीटें जीतेगा. चंद्रवंशी ने कहा कि हार के डर से तेजस्वी ने अपने परिवार के बजाय बाहरी को उम्मीदवार बनाया है ताकि सिर्फ जेब ढीली कराई जा सके.

Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है. चुनाव से पहले नेताओं के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने विपक्ष और खास तौर पर राजद नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है.

प्रमोद चंद्रवंशी ने दावा किया कि इस बार राज्यसभा चुनाव में एनडीए की स्थिति काफी मजबूत है और गठबंधन के सभी पांच उम्मीदवार जीत हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए के पास विधायकों का पर्याप्त समर्थन है. जीत को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है.

विपक्ष के पास पर्याप्त नंबर नहीं

भाजपा नेता ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें खुद भी इस बात का अंदाजा है कि उनके पास चुनाव जीतने के लिए जरूरी संख्या में विधायक नहीं हैं. चंद्रवंशी ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को जीत का भरोसा होता तो वे राज्यसभा चुनाव में अपने परिवार के किसी सदस्य को उम्मीदवार बनाते. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिससे साफ है कि उन्हें अपनी स्थिति का पता है.

लालू यादव को भी घेरा

प्रमोद चंद्रवंशी ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का बड़बोलापन उन्हें अपने पिता लालू प्रसाद यादव से विरासत में मिला है. चंद्रवंशी ने कहा कि पहले भी कई बार बड़े-बड़े दावे किए गए, लेकिन बाद में वे सही साबित नहीं हुए. उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी तेजस्वी यादव ने सरकार बनने और शपथ ग्रहण की तारीख तक बताने की बात कही थी, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उनका दावा गलत साबित हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विपक्ष की रणनिति पर उठाये सवाल

चंद्रवंशी ने महागठबंधन की रणनीति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं, इसलिए वे अलग-अलग दलों से समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने जल्दबाजी में किसी को उम्मीदवार बना दिया है और इसके पीछे अलग तरह की राजनीति भी हो सकती है. एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत लगभग तय है.

उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन के नेताओं को भी अपनी स्थिति का अंदाजा है. इसलिए संभव है कि वे अपना वोट बेकार करने के बजाय एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करें. कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में बयानबाजी और सियासी खींचतान काफी तेज हो गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू होने वाला है आंधी-तूफान और बारिश का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

पटना में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 4.846 किलो ड्रग्स किया जब्त, एक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >