Bihar Rain: सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, भारी से भारी बारिश की चेतावनी, बिहार के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट!

Bihar Rain: बिहार के सभी जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसको लेकर सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं. बिजली गिरने की भी संभावना है. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने वाला है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar Rain: बिहार के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है. तेज आंधी-तूफान और बारिश ने प्रदेश का तापमान करीब 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा दिया है. अलग-अलग जिलों में धूल भरी आंधी चल रही है. गुरुवार को बिहार में ठनका और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं में करीब 61 लोगों की मौत हो गई है. आज यानी शुक्रवार को भी काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल रखा है. सुबह में हल्की-हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही थी. वहीं, आज के मौसम को लेकर आईएमडी ने पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के लगभग सभी जिलों में तेज बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

कब जारी होता है ऑरेंज अलर्ट?

IMD की तरफ से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बता दें, ऑरेंज अलर्ट तब जारी किया जाता है जब मौसम की स्थिति गंभीर होने की संभावना होती है और उससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. यह एक तरह की चेतावनी होती है कि लोग सतर्क रहें और आवश्यक कदम उठाएं. वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश, आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं. गुरुवार को हुई बारिश ने प्रदेश का तापमान करीब 4-6 डिग्री कम कर दिया है.

बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना

IMD ने बिहार के अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बंका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर (भभुआ), कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शेखपुरा, शिवहर, सुपौल और वैशाली में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही इन जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई जा रही है.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दिखेगा असर

वेदर की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, आज यानी 11 अप्रैल को बिहार के अधिकतर जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिलने वाला है. साथ ही नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी तैयार हो रहा है, जिससे बिहार और उत्तर प्रदेश के जिलों में दो तीन दिनों तक बारिश की बौछार देखने को मिल सकती है.

ALSO READ: आंधी-तूफान बहा ले गया पुल, पड़ोसी राज्य से संपर्क टूटा, 20 हजार से अधिक लोग परेशान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >