Bihar Rain Alert: बिहार पर बना ‘भयंकर ट्रफ लाइन’, अगले 5 दिनों तक जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार के ऊपर हेवी ट्रफ लाइन बना हुआ है. इसकी वजह से अगले 5 दिनों तक बिहार में भारी बारिश की संभावना जतायी जा रही है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. पढे़ं ताजा वेदर अपडेट…

Bihar Rain Alert: मानसून अब पूरी तरह बिहार पर अपना असर दिखा रहा है. आज यानी गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक पूरे बिहार में बारिश का दौर रहने वाला है. जोरदार बारिश होगी. साथ ही गरज-चमक के साथ ठनका गिरने की भी संभावना है. बीते दिन की बात करें तो बिहार के कई जिलों में दिनभर रूक-रूककर बारिश देखने को मिली. धूप की आंख मिचौली लगे रहने के कारण मौसम में उमस भी देखने को मिला. हालांकि, देर शाम हुई जोरदार बारिश ने मौसम का मिजाज खुशनुमा कर दिया.

अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पटना मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन यानी 7 जुलाई तक दिन के तापमान में कोई भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. न्यूनतम तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिल सकती है. इस दौरान दिन में काले बादल छाए रहेंगे साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है. इसको लेकर बिहार के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गयै है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बाहर निकलने पर अपने साथ छाता जरूर रखें. बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएं.

क्यों हो रही लगातार बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही पुरवैया हवा और मानसूनीक ट्रफ लाइन के बिहार के ऊपर सक्रिय रहने की वजह से लगातार बारिश हो रही है. बिहार के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्से में बारिश हो रही है. अगले कुछ दिनों तक बिहार में लगातार बारिश देखने को मिल सकती है.

ALSO READ: Vande Bharat: बिहार के एक और शहर को मिलेगी वंदे भारत की सौगात, नया टाइम टेबल आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >