Bihar Rail Project: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड का होगा दोहरीकरण, रेलवे से मंजूरी के बाद रुपये आवंटित

Bihar Rail Project: समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेलखंड का दोहरीकरण किया जायेगा. इसे लेकर रेलवे की तरफ से मंजूरी दे दी गई है. साथ ही सर्वे के लिए 2.37 करोड़ रुपये आवंटित भी किए गए हैं. यह करीब 85 किलोमीटर लंबा होगा.

Bihar Rail Project: रेलवे ने समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेलखंड के दोहरीकरण का बड़ा निर्णय लिया है. इसके सर्वे के लिए 2.37 करोड़ रुपये आवंटित भी किए गए हैं. रेलवे मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है. रेलखंड की लंबाई 85 किलोमीटर है. मंजूरी मिलते ही काम भी जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है.

फिलहाल हो रही परेशानी

जानकारी के मुताबिक, रेलखंड के दोहरीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. फिलहाल समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेलखंड पर सिंगल लाइन ही है, जिसकी वजह से क्रॉसिंग होने के कारण देर हो जाती है. समय पर नहीं पहुंचने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में यह फैसला बेहद खास माना जा रहा है.

डबल लाइन बनने से होगा समाधान

85 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर डबल लाइन हो जाने के बाद लोगों की परेशानी का समाधान हो सकेगा. क्रॉसिंग में फंसने की जरूरत लोगों को नहीं पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, डबल लाइन के अलावा रेलवे ने समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के कोल्हापुर स्टेशन और बेगूसराय उमेश नगर स्टेशन के बीच 11 किलोमीटर बाइपास बनाने का निर्णय भी लिया गया है. इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जा सकेगा.

बाइपास बनने से होगी आसानी

दरअसल, बाइपास के बनने से ओलापुर और उमेश नगर के बीच दो रेलखंड आपस में जुड़ जायेंगे. इससे ट्रेनों के आने-जाने में आसानी होगी. साथ ही बाइपास बनने से मुंगेर की ओर से आने वाली ट्रेन उमेश नगर होते हुए सीधा खगड़िया की ओर चली आएगी. इसके साथ ही भागलपुर जाने वाली ट्रेन भी बाइपास से होते हुए मुंगेर जा सकेगी.

जल्द शुरू होगा सर्वे का काम

जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेलखंड के दोहरीकरण को लेकर सर्वे का काम जल्द ही शुरू किया जायेगा. सर्वे पूरा होने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जायेगी, जिसे रेल मंत्रालय को सौंप दिया जायेगा. दोनों लाइन पर ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी.

Also Read: Bihar Crime News: बिहार की इस बेटी के साथ दरिंदगी की कहानी सुन खड़े हो जायेंगे रोंगटे! 5 लड़कों ने बारी-बारी से…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >