Bihar Politics: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, ब्लैक शर्ट में दिखा अलग अंदाज, जनता के बीच भजन और भोजन का लिया आनंद

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर पहुंचे जहां उनका अलग अंदाज दिखा. राघोपुर की जनता के साथ उन्होंने प्रसिद्ध गायक भरत शर्मा के भजन का आनंद लिया. तेजस्वी यादव ने राघोपुर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द ही हो सकता है. इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पूरी तरह से एक्टिव दिख रहे. इस बीच तेजस्वी यादव राघोपुर में अपनी जनता के साथ दिखे. इस दौरान ब्लैक शर्ट में उनका अलग अंदाज दिखा. वे जनता के साथ भजन और भोजन दोनों में शामिल हुए.

एक्स पर शेयर की तस्वीरें

दरअसल, राघोपुर की कुछ तस्वीरों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स के जरिये शेयर किया. तेजस्वी यादव ने लिखा अति व्यस्तता के बीच समय निकाल आज आवास पर आयोजित भोज में मेरे विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के परिजनों संग भोजन और सुप्रसिद्ध गायक भरत शर्मा जी के निर्गुण भजनों का आनंद लिया.

विकसित बिहार के निर्माण की कही बात

आगे तेजस्वी यादव ने यह भी लिखा परिजनों संग भोजन सिर्फ एक सामाजिक या भावनात्मक कार्य ही नहीं बल्कि खुशहाली, उन्नति, प्रगति, क्षेत्रीय विकास, संवाद और आपसी सामंजस्य के लिए भी महत्वपूर्ण है. हम सब मिलकर एक विकसित, खुशहाल, मजबूत, बेहतर और उन्नत राघोपुर और नए बिहार का निर्माण करेंगे.

स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो चुनाव

इस तरह से तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के बीच खास अंदाज में दिखें. राघोपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अच्छे वातावरण में चुनाव हो जाए, यह जरूरी है. जनता को पूरा हक है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हो. जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर राघोपुर की जनता के लिए भोज की व्यवस्था की थी.

इससे पहले वीडियो किया था शेयर

मालूम हो पिछले दिनों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कई यात्राओं को लेकर व्यस्त थे. इससे पहले तेजस्वी यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया था. जिसमें देखा गया कि तेजस्वी यादव मधुबनी में यात्रा के दौरान अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे. उस दौरान उनका देसी अंदाज दिखा था. दरअसल, उन्होंने जमीन पर बैठकर मिट्टी के चूल्हे पर बनी रोटी, साग और चटनी का मजा लिया था.

Also Read: Bihar Train News: गया-पटना रूट पर स्थायी रूप से चलेंगी ये पांच ट्रेनें, बदले गाड़ी नंबर, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >