बिहार के नए गवर्नर बने सैयद अता हसनैन, नंद किशोर यादव को मिली नागालैंड की जिम्मेदारी

Bihar Politics: बिहार का नया राज्यपाल सैयद अता हसनैन को बनाया गया है. सैयद अता हसनैन राजनीतिक मामलों के एक्सपर्ट माने जाते हैं. इसके साथ ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है.

Bihar Politics: बिहार की सियासत में लगातार उलटफेर जारी है. इस बीच राज्य के नए राज्यपाल के रूप में पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों की नियुक्तियों और तबादलों की लिस्ट जारी की है. सैयद अता हसनैन वर्तमान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की जगह लेंगे.

नंद किशोर यादव बने नागालैंड के राज्यपाल

जानकारी के मुताबिक, जनरल हसनैन को रणनीतिक मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और उनके पास कश्मीर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में काम करने का व्यापक अनुभव है. दूसरी तरफ बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. नंद किशोर यादव पटना साहिब से कई बार विधायक रह चुके हैं. इसके साथ ही बिहार की राजनीति में उनका काफी लंबा सफर रहा है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर नंद किशोर यादव को बधाई भी दी. सम्राट चौधरी ने लिखा, ‘वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव जी को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और असंख्य शुभकामनाएं. आपका अनुभव और कौशलपूर्ण व्यवहार निश्चित ही राज्यपाल की भूमिका में अनुकरणीय होगा.’

इन राज्यों के भी राज्यपाल बदले

तबादले की लिस्ट की माने तो, तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को अब महाराष्ट्र का कार्यभार सौंपा गया है. वर्मा त्रिपुरा के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं और राज्य के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना भेजा गया है. केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अब तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

लद्दाख के उपराज्यपाल रहे कविंदर गुप्ता को अब हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्होंने शिव प्रताप शुक्ला का स्थान लिया है, जिन्हें तेलंगाना भेजा गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल रहे विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है. उन्होंने कविंदर गुप्ता का स्थान लिया है.

Also Read: Advocate Rakesh Kumar Singh: नीतीश कुमार का राज्यसभा रुख, क्या बिहार में बीजेपी का होगा मुख्यमंत्री?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >