Bihar Politics: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोली- “देश की बदहाली…”

Bihar Politics: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी ने जहां इसे उपलब्धियों से भरा दौर बताया, वहीं रोहिणी आचार्य ने तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘देश की बदहाली के ग्यारह साल’ करार दिया. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 10 जून 2025 को अपने 11 साल पूरे कर लिए. बीजेपी ने इस मौके पर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को अपना मूल मंत्र बताते हुए देशभर में जश्न का माहौल बनाया. पार्टी का दावा है कि इन वर्षों में भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है.

रोहिणी आचार्य का तीखा प्रहार

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी और समाजसेवी रोहिणी आचार्य ने मोदी सरकार की 11वीं वर्षगांठ पर एक्स प्लैटफॉर्म के जरीए तीखा हमला बोला है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “देश की बदहाली के ग्यारह साल…”. साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

रोहिणी आचार्य का एक्स पोस्ट

रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में कहा है, “नेहरू जी, इंदिरा जी, यूपीए की सरकारों की उपलब्धियों में जबरिया खोट निकालते-निकालते, पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों को अपना बताते-बताते ही बीत गए मोदी सरकार के ग्यारह साल. ग्यारह सालों में कुछ ऐसा किया ही नहीं जिसे ये सरकार बता सके बेमिसाल, अर्थव्यवस्था कर दी फटेहाल और देश को दिया भ्रष्टाचार, बलात्कार व झूठे प्रचार का उपहार.”

‘डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया’

रोहिणी आचार्य ने आगे अपने पोस्ट में देश की जमीन पर विदेशी अतिक्रमण, सीमा पार से धड़ल्ले से जारी घुसपैठ, अनवरत आतंकवाद का प्रहार, कमरतोड़ बेलगाम महंगाई, बेहिसाब बेरोजगारी, डॉलर के मुकाबले दिन-ब-दिन कमजोर होता रुपया, देश पर विदेशी कर्जे का ऐतिहासिक बोझ, गलत विदेश-नीति से वैश्विक पटल पर अलग-थलग पड़ता भारत, पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में पिछले दो वर्षों से कायम अराजकता, संवैधानिक संस्थाओं-व्यवस्थाओं पर कब्जे की कोशिशें, संविधान को बदलने की कुत्सित मंशा का आरोप लगाया है.

रोहिणी आचार्य ने लगाए कई गंभीर आरोप

वे आगे लिखती हैं, “विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल, सैन्य-बलों के पराक्रम व सेना के अभियानों को अपना श्रेय बता चुनावी-राजनीतिक फायदा लेने की कवायदें, सामाजिक-धार्मिक वैमनस्यता-विद्वेष का एक सूत्री एजेंडा, अल्पसंख्यकों-दलितों की प्रताड़ना, महीने भर के लिए मात्र पांच किलो अनाज का झोला, चुनी गई सरकारों को गिराने की साजिशें, सवाल उठाने वालों पर दमनात्मक-प्रतिशोधात्मक कार्रवाई, बलात्कारियों, यौनचारियों, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, संसाधनों-सरकारी उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपे जाने का सिलसिला, यही सब तो पिछले ग्यारह सालों में देश को मोदी सरकार से मिला है, मगर बड़ी बेशर्मी से पीठ खुद ही थपथपाने का जारी है सिलसिला.”

ALSO READ: Bihar News: चिकन पीस मांगना पड़ा भारी! दुकानदार ने खौलता तेल शरीर पर फेंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >