Bihar Politics: ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम में मुकेश सहनी का ऐलान, 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वीआईपी

Bihar Politics: रोहतास जिले के डेहरी में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम में चुनावी तैयारी की घोषणा की. जिसमें उन्होंने 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की जानकारी दी है.

Bihar Politics: बिहार के चुनावी मौसम में इन दिनों हर तरफ बयानबाजी, आरोप-प्रत्यारोप और तरह-तरह के वादे किए जाए रहे हैं. इस कड़ी में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शनिवार को कहा कि, हमारी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि, यह बातें सहनी ने रोहतास में आयोजित ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा कि, मेरी पार्टी को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है कि, हम दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, वीआईपी किसी के साथ नहीं जा रही है.

इतने सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं सहनी

मुकेश सहनी ने कहा कि, उनकी पार्टी बिहार में 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. साथ ही, उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद भी चाहिए. महागठबंधन की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी. इस कार्यक्रम में रोहतास के अलावा बक्सर, कैमूर, गया और औरंगाबाद जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल थे.

सहयोगी दल के समक्ष अपनी मांग रखी

वीआईपी प्रमुख ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी किया. उन्होंने कहा कि, 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारियों को लेकर महागठबंधन की बैठक में सहयोगी दलों को अवगत करा दिया गया है. बैठक में बहुमत मिलने पर उपमुख्यमंत्री पद की दावेदारी के बारे में भी सहयोगी दलों के नेताओं को जानकारी दे दी गई है.

(रानी ठाकुर की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Politics : विधानसभा चुनाव से पहले फिर गरजे सीएम नीतीश, किया बड़ा ऐलान, ‘अब इधर-उधर नहीं…’https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/bihar-politics-before-the-assembly-elections-cm-nitish-roared-again-made-a-big-announcement

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >