Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने ED को दिया आमंत्रण! अपने यहां दफ्तर खोलने की कही बात

Bihar Politics: राजद के विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के घर पर ईडी ने आज छापेमारी की. ईडी की इस कार्रवाई पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि ईडी को हमारे यहां ही दफ्तर खोल लेना चाहिए. जानिए पूरी खबर…

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ईडी को अपने यहां दफ्तर खोलने का सुझाव दिया है. तेजस्वी यादव ने राजद के विधायक और पूर्व मंत्री आलोक मेहता के घर छापेमारी की कार्रवाई पर तंज कसते हुए कहा कि ईडी को हमारे यहां दफ्तर खोल लेना चाहिए. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के पास अब कुछ बचा नहीं है. इसलिए इस तरह की छापेमारी बिहार के राजद नेताओं पर हो रही है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तब जदयू के विधायक के यहां छापेमारी हुई थी. विजय चौधरी मंत्री हैं उनके रिश्तेदार के यहां छापेमारी हुई. लेकिन, उन मामलों का क्या हुआ. तेजस्वी ने कहा कि अभी चुनाव का समय है इसलिए ऐसा होता रहेगा. बीजेपी के पास और कुछ बचा हुआ नहीं है.

बिहार में डीके टैक्स चल रहा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में डीके टैक्स वसूले जाने का दावा किया. उन्होंने कहा कि बिहार में डीके टैक्स चल रहा है. बिहार में बीजेपी और बिहार के चीफ सेक्रेटरी को सजाने की चीज बनाकर छोड़ दिया गया है. बीजेपी के नेताओं और राज्य के मुख्य सचिव को कहीं ले नहीं जाया जा रहा है. मुख्यमंत्री कहीं जाते हैं तो दोनों बड़े अधिकारियों को लेकर नहीं जाते हैं. उन्होंने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि बिहार में तो डीके टैक्स चल रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि रिटायर्ड अधिकारी सब कुछ चला रहे हैं.  

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इंडिया गठबंधन को लेकर दी सफाई

तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन को लेकर भी सफाई दी है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हमारे बयान का लोगों ने गलत मतलब निकाला है. मैंने यह दिल्ली के संदर्भ में कहा था. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग चुनाव लड़ रही है तो मैंने इसी संदर्भ में इंडिया अलायंस के लोकसभा चुनाव के लिए होने की बात कही थी. उसे गलत तरह से पेश किया गया. उन्होंने कहा बिहार में बिल्कुल हम लोग साथ हैं. आगे उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग चुनाव लड़ी. लेफ्ट केरल में अलग-अलग लड़ी लेकिन हम लोग बिहार में साथ हैं. 

ALSO READ: Teacher News: शिक्षकों का इंतजार खत्म, आज से शुरू होगी ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया, 1.90 लाख शिक्षकों ने किया आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >