'भ्रष्टाचारियों को टिकट न मिले तो आधा अपराध खत्म हो जाएगा...,' डिप्टी CM विजय सिन्हा ने विपक्ष पर साधा निशाना

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बाढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने तेजस्वी यादव को उनके पिता के "जंगलराज" की याद दिलाते हुए कहा कि एनडीए सरकार के राज में संगठित अपराध, लूट और हत्या जैसी घटनाएं थम गई हैं.

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार देर रात बाढ़ पहुंचे और वहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अगर कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो यह उनके पिता के समय के “जंगलराज” के पाप से मुक्त होने की कोशिश मात्र है.

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के नेतृत्व में आज संगठित अपराध, नरसंहार, अपहरण और लूट की घटनाएं अतीत की बात हो गई हैं. अब किसी भी अपराध की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाती है. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बना है.

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को टिकट देना बंद करे विपक्ष

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अपराधमुक्त बिहार बनाने में विपक्ष की भी अहम भूमिका हो सकती है, यदि वे माफियाओं, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को टिकट देना बंद कर दें. उन्होंने कहा, “अगर ऐसा हो जाए, तो बिहार में आधे से अधिक अपराध खुद-ब-खुद खत्म हो जाएंगे.”

अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं पार्टियां

राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिन्हा ने आरोप लगाया कि ये पार्टियां अपराधियों और भ्रष्ट तत्वों को संरक्षण देने का काम करती हैं. वहीं, उन्होंने स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है.

चिराग पासवान पर क्या बोले उपमुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव के संदर्भ में चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा, “यह लोकतंत्र है. हर पार्टी को अधिकार है कि वह चुनाव लड़े, लेकिन जनता किसे समर्थन देगी, यह उनके विकास और सुशासन के रिकॉर्ड पर निर्भर करेगा.” विजय सिन्हा के इस बयान को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के तेवर और रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां एनडीए खुद को विकास और सुशासन की छवि के साथ प्रस्तुत करने में जुटी है.

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती है 4154 KM की दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >