'मैं गारंटी देता हूं कि लालू का बेटा सत्ता में नहीं बैठेगा', डिप्टी सीएम ने तेजस्वी के दावों पर दिया जवाब

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव को बिहार के विकास में बाधा बताया है. उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार है और हर क्षेत्र में बिहार का विकास हो रहा है. चौधरी ने कहा कि हमारे काम को देखर राज्य की जनता फिर हमें मौका देगी.

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि जेडीयू का टिकट अमित शाह बांटेंगे. डिप्टी सीएम ने कहा, “कुछ लोगों को इस बात से तकलीफ हो रही है कि एक अति पिछड़े समाज का बेटा प्रधानमंत्री बन गया है. वह भी ऐसे परिवार से जिसकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है. फिर भी, वे हर दिन प्रधानमंत्री को गाली देते हैं. मैंने उन्हें दीवार फिल्म याद करने की सलाह दी है, जिसमें अमिताभ बच्चन के हाथ पर लिखा था ‘मेरा बाप चोर है.’ अब बिहार में भी लिखना पड़ेगा, ‘मेरा बाप चारा चोर है.’

लालू का बेटा सत्ता में नहीं बैठेगा- चौधरी

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता लोकतंत्र स्थापित करेगी और यहां राज या राजकुमार को राजा बनने नहीं देगी. मैं आज इस बात की गारंटी देता हूं कि लालू का बेटा सत्ता में नहीं बैठेगा. उन्होंने ने कहा, “हमारे पूर्वजों ने भारत को सोने की चिड़िया बनाया था, लेकिन अंग्रेजों और मुगलों ने लूटने का काम किया. हालांकि, अब पीएम मोदी ने कहा कि सोने की चिड़िया नहीं बनाना है बल्कि मेक इन इंडिया के तहत सोने का शेर बनाना है, जो दुनिया में दहाड़ने का काम करेगा.”

अमित शाह पर क्या बोले थे नेता विपक्ष

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बयान में जेडीयू में केंद्रीय गृहमंत्री के बढ़ते हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इस पार्टी के टिकट भी अमित शाह ही बांटेंगे. उन्होंने वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह फैसला हमारी नीति, हमारे दबाव और हमारे विजन का नतीजा है. जब हम सरकार में थे, तब हमने ही पेंशन बढ़ाने का खाका तैयार किया था. अब यह सरकार हमारे ही विचारों की नकल कर रही है और उसका क्रेडिट लेना चाहती है.”

इसे भी पढ़ें: बिहार के 4 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, 15 जिलों में IMD का अलर्ट, ठनका और आंधी-तूफान की भी चेतवानी

हर क्षेत्र में हो रहा विकास

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार सरकार मां जानकी के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर निर्माण की योजना पर काम कर रही है. इसके अलावा, भारत सरकार ने 52 योजनाओं के तहत पथ निर्माण के लिए 33,000 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं. पिछले तीन दिनों से इन योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है. बिहार का विकास देखना है तो एयरपोर्ट और सड़कों को देखना चाहिए. हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास का जाल बिछाया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लालू यादव को बताया गब्बर

सम्राट चौधरी ने राजद प्रमुख लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा, “बिहार का असली गब्बर लालू यादव है. 1990 से 2005 तक उनके शासन में लोग बिहार से पलायन करने को मजबूर हुए. जनता सब जानती है और बिहार में जितना विकास एनडीए सरकार के दौरान हुआ, उतना कहीं नहीं हुआ. डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है. सत्ता हासिल करने के बाद विपक्ष भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, वहीं एनडीए ने देश और प्रदेश के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी.”

इसे भी पढ़ें: लालू परिवार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, जीतन राम मांझी ने एक साथ राजद चीफ- तेजस्वी और मीसा को लपेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >