बिहार पुलिस को मिलेगी नई ताकत, पटना और मुजफ्फरपुर में बनेंगे हाईटेक भवन, सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी

Bihar News: बिहार सरकार ने पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पटना और मुजफ्फरपुर में 34 करोड़ से अधिक की लागत से आधुनिक पुलिस भवन बनाए जाएंगे, जिससे आम लोगों को तेज और बेहतर पुलिस सेवा मिलेगी.

Bihar News: बिहार की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पटना और मुजफ्फरपुर में दो अत्याधुनिक पुलिस भवनों के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इन दोनों परियोजनाओं पर सरकार 34 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक खर्च करेगी. सरकार का दावा है कि इससे पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर व तेज सेवा मिल सकेगी.

मुजफ्फरपुर में बनेगा SSP ऑफिस-कम-आवास

मुजफ्फरपुर में वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के लिए नया ऑफिस-कम-आवासीय भवन बनाया जाएगा. इस भवन के निर्माण पर करीब 18 करोड़ 92 लाख रुपए खर्च होंगे. यह भवन G + 4 (ग्राउंड प्लस चार मंजिला) होगा और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. नए भवन से पुलिस अधिकारियों को बेहतर कामकाजी माहौल मिलेगा और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी.

पटना में बनेगा मल्टीस्टोरी थाना भवन

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में भी एक आधुनिक थाना भवन बनाया जाएगा. यह भवन G + 6 (ग्राउंड प्लस छह मंजिला) होगा. इस पर लगभग 15 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत आएगी. उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पटना की तेजी से बढ़ती आबादी और शहरी जरूरतों को देखते हुए इस थाना भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी.

आम लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बात नहीं कर रही, बल्कि उसे जमीन पर मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. नए पुलिस भवनों के निर्माण से पुलिस अफसरों और जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. जिससे वे और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे. इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा, क्योंकि पुलिस सेवा और अधिक तेज और सुचारु होगी.

एक ही परिसर में मिलेंगी कई सुविधाएं

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025-26 के बजट में पुलिस भवनों के निर्माण और उनके सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं. नए भवनों में आधुनिक ऑफिस, ट्रेनिंग की सुविधा और आवासीय व्यवस्था भी होगी. सरकार का लक्ष्य सिर्फ इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि पूरी पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और सशक्त बनाना है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: 229 दिन बाद दिल्ली में पिता से मिले तेज प्रताप यादव, जानिए लालू प्रसाद से क्या हुई बातचीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >