Bihar PM E Bus: पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार को 400 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलेगी. बिहार में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल एवं यात्री सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में बुधवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, परिवहन विभाग, बिहार व ग्रीनसेल मोबिलिटी के बीच कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होगा. इस मौके पर परिवहन विभाग मंत्री दामोदर रावत, परिवहन सचिव राज कुमार, राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन तथा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा आदि मौजूद रहेंगे.
400 बसों का परिचालन शुरू होने से शहरी सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलेगी
परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत राज्य में 400 एसी इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू होने से शहरी सार्वजनिक परिवहन को नयी गति मिलेगी. इससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं आधुनिक यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं प्रदूषण में कमी लाने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जुलाई से बिहार को नौ मीटर की 200 एवं 12 मीटर की 200 इलेक्ट्रिक बसें मिलेगी
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत बिहार को नौ मीटर की 200 एवं 12 मीटर की 200 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त होंगी. इन बसों का संचालन राज्य के छह प्रमुख शहरों यथा पटना-150 गयाजी, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं पूर्णिया में 50 -50 बसों का परिचालन किया जायेगा.
प्रथम चरण में माह जुलाई में नौ मीटर की कुल 200 बसें मिलेगी. इनमें महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 50इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन पिंक बस के रुप में किया जायेगा. शेष 150 इलेक्ट्रिक एसी बसें विभिन्न मार्गों पर चलेंगी.
इसे भी पढ़ें: नेपाल के होटल से अस्पताल तक, प्रिंस यादव के दोस्तों ने बताया उस रात क्या-क्या हुआ
बिहार के इन 8 जिलों में 60 KM की स्पीड से चलेगी हवा, IMD ने बताया 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम का हाल
