Bihar News: बिहार के इस जिले में स्मार्ट सिटी के 20 जन सेवा केंद्र अब बनेंगे अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मिलेंगी ये सुविधाएं

Bihar News: पटना में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से बनाए गए 20 जन सेवा केंद्र अब अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेंगे. यहां लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. इन सभी केंद्रों पर डॉक्टर्स की नियुक्ति कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग को इससे जुड़ी जानकारी भी दे दी गई है.

Bihar News: पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से बनाये गये 21 जन सुविधा केंद्र में से 20 केंद्रों को अब स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया है. इन केंद्रों को अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां शहर के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई जरूरी सुविधाएं मिलेंगी. इन सभी केंद्रों में डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है. ये डॉक्टर ओपीडी के जरिये आम लोगों का मुफ्त इलाज करेंगे.

स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई लिस्ट

पटना स्मार्ट सिटी की पीआरओ प्रिया सौरभ ने बताया कि सभी केंद्रों की साफ-सफाई और सामान का ऑडिट पूरा हो चुका है और इसकी लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है. साथ ही अब संचालन के लिए भी उन्हें हैंडओवर कर दिया गया है. सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि इन केंद्रों पर खांसी, जुकाम और बुखार जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज होगा. साथ ही छोटी-मोटी चोटों का भी प्रबंधन किया जायेगा.

ये भी किए जायेंगे जांच

इसके अलावा मातृ-शिशु देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, जिसमें गर्भवती मह���लाओं की नियमित जांच, नवजात शिशुओं का टीकाकरण और पोषण संबंधी सलाह शामिल है. यहां मुफ्त ब्लड टेस्ट, एनीमिया की जांच सामान्य दवाइयां भी दी जायेंगी. इन केंद्रों पर एएनएम, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट और अकाउंटेंट जैसे कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जायेगी.

एजेंसी का चयन नहीं होने से योजना हुई थी फ्लॉप

मालूम हो कि जन सेवा केंद्रों पर लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जीएसटी सेवा, बिजली बिल, पैन कार्ड, रेलवे टिकट, हवाई टिकट, गैस बुकिंग, होल्डिंग टैक्स, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रेड लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति और आय प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड, फास्टैग, फसल पंजीकरण, वोटर आइडी, रिचार्ज, पासपोर्ट, बीमा, आदि की सुविधाएं मिलनी थीं. लेकिन, एजेंसी के चयन नहीं होने से यह योजना सफल नहीं हो सकी.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में बहाल होंगे 7480 संविदा कर्मी, जानिए कब से होगी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >