Bihar News: पटना और दियारा के बीच अब क्रूज से सफर, कुछ मिनटों में गंगा को कर सकेंगे पार, इतने गांवों को राहत

Bihar News: पटना में गंगा नदी को पार करना अब बेहद आसान हो गया है. दरअसल, पटना और दियारा के बीच क्रूज सेवा मिलेगी, जिससे करीब 10 से 12 गांवों को बड़ा फायदा पहुंचेगा. गंगा की लहरों को पार करने के लिए घंटों नहीं बल्कि कुछ मिनट ही लगते हैं.

Bihar News: पटना और दियारा के बीच सफर के लिए लोगों को नाव पर सवार होकर उफनती गंगा नदी को पार करना पड़ता था. यह किसी खतरे से कम नहीं होता था. लेकिन, अब क्रूज सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिल रही है. इस नई पहल से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली. अब दियारा से पटना तक का सफर क्रूज के जरिए होगा.

दियारा इलाके के लोगों को सहूलियत

जानकारी के मुताबिक, दानापुर अनुमंडल के दियारा क्षेत्र की पंचायतों में रहने वाले लोगों के लिए भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण ने क्रूज फेरी जहाज की सुविधा शुरू की है. यह क्रूज नासरीगंज के फक्कर महतो घाट से चलती है और गंगा पार कर दियारा के गांवों के किनारे तक जाती है. इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की जरूरत नहीं पड़ती है.

200 यात्री एक साथ कर सकते हैं सफर

यह सेवा पूरी तरह मुफ्त है. क्रूज के क्षमता की बात की जाए तो इसमें कम से कम 200 यात्री अपने वाहनों और पशुओं के साथ सफर कर सकते हैं. इसका परिचालन सुबह 6 बजे शुरू हो जाता है और 10 बजे तक जारी रहता है. हालांकि, इस क्रूज में कोई सीट नहीं है और लोग खड़े होकर ही सफर करते हैं. इसमें सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है, इससे यात्रियों को सफर में कोई दिक्कत नहीं होती है.

10 से 12 गांव के लोगों को राहत

इस जहाज के चलने से दियारा के करीब 10 से 12 गांवों को राहत मिल रही है. मानसून के वक्त गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाता है. नदी खतरे के लाल निशान को पार कर जाती है. उफनती गंगा को पार करना किसी खतरे से कम नहीं होता, हर रोज लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार करते थे. लेकिन, अब क्रूज की सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिल रही.

Also Read: Patna News: पटना में छठ से पहले ‘गंगा स्वच्छता’ अभियान होगा शुरू, सभी वार्ड होंगे जगमग, पर्व से पहले बड़ी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >