Bihar News: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, क्या है NHAI का प्लान?

Bihar News: बख्तियारपुर से मोकामा के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण लगभग पूरा होने की स्थिति में है. जल्द ही यह लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा. रेलवे की तरफ से आरओबी बनाने के लिए ब्लॉक उपलब्ध करा दिया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: बख्तियारपुर से मोकामा के बीच ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क का निर्माण अपने अंतिम चरण में है. रेल ओवर ब्रिज यानी आरओबी का निर्माण न होने की वजह से इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है. हालांकि, अब आरओबी की निर्माण प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है, क्योंकि रेलवे ने एनएचएआई को इसके लिए ब्लॉक उपलब्ध करा दिया है. रेलवे द्वारा एक विशेष प्रक्रिया के तहत ब्लॉक प्रदान किया जाता है, जिसमें रेलवे संबंधित एजेंसी को ट्रैक पर निर्माण कार्य की अनुमति देता है. इस दौरान तय समयावधि में ट्रैक पर ट्रेन संचालन रोक दिया जाता है ताकि आरओबी निर्माण कार्य बिना बाधा  के पूरा हो सके.

एक तरफ का ब्लॉक उपलब्ध

एनएचएआई के अनुसार, आरओबी निर्माण के लिए एक तरफ का ब्लॉक रेलवे की तरफ से उपलब्ध कराया जा चुका है. पहले दो लेन में आरओबी का निर्माण कार्य होगा. इसके लिए निर्माण कंपनी को गडर लॉन्चिंग की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है. एक तरफ का निर्माण पूरा होने के बाद दूसरी तरफ के लिए रेलवे से ब्लॉक लिया जाएगा. एनएचएआई की योजना है कि गडर लॉन्चिंग का काम पूरा होते ही सड़क पर आंशिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करें

पटना से बेगूसराय तक सुगम होगा सफर 

बताया जा रहा है कि आरओबी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पटना से मोकामा के बीच नई सड़क को चालू कर दिया जाएगा. जिससे बेगूसराय तक सीधा संपर्क भी स्थापित होगा. राजेंद्र सेतु के समानांतर गंगा पर औंटा और सिमरिया के बीच छह लेन पुल का निर्माण भी अंतिम चरण में है. इससे पटना से बेगूसराय के लिए फोर लेन का सुगम मार्ग उपलब्ध होगा. फिलहाल, बख्तियारपुर से बाढ़ होते हुए मोकामा और फिर जर्जर राजेंद्र सेतु होते हुए सिमरिया जाना पड़ता है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: पताही हवाई अड्डा के विस्तार के विरोध में उतरे लोग, घर उजाड़ कर विस्तारीकरण का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >