आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश, नोटिस के बाद तेजस्वी ने खाली किया था बंगला

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश करेंगे. विजयादशमी के दिन दोपहर 12 से 1 के बीच पूजा-पाठ करने के बाद वे अपने सरकारी आवास में जाएंगे. इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रह रहे थे, जो 5, देशरत्न मार्ग में स्थित है.

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश करेंगे. विजयादशमी के दिन दोपहर 12 से 1 के बीच पूजा-पाठ करने के बाद वे अपने सरकारी आवास में जाएंगे. इस बंगले में पहले तेजस्वी यादव रह रहे थे, जो 5, देशरत्न मार्ग में स्थित है. बता दें कि डिप्टी सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी को अब यह बंगला आवंटित किया गया है.

तेजस्वी का अब ये होगा नया पता

महागठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी को 5 देशरत्न मार्ग आवंटित किया गया था. बता दें कि यह आवास बिहार सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री को आवंटित किया जाता है. जो भी डिप्टी सीएम बनता है, उसे 5 देश रत्न मार्ग आवंटित किया जाता है. अब तेजस्वी का नया पता 1 पोलो रोड होगा. 1 पोलो रोड पहले विजय सिन्हा को आवंटित किया गया था. अब तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बने हैं तो 1 पोलो रोड में रहेंगे.

Also Read: पटना में इको फ्रेंडली पटाखों से होगा 80 फीट रावण का दहन, हनुमान की होगी हवा में एंट्री, जानें कैसी है तैयारी

नोटिस के बाद तेजस्वी ने बंगला किया था खाली

बता दें कि महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद भी तेजस्वी ने बंगला खाली नहीं किया था. भवन निर्माण विभाग के नोटिस जारी करने के बाद तेजस्वी ने दुबई दौरे के बीच बंगला खाली किया था.

5 देश रत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला तेजस्वी के खाली करने के बाद से चर्चा में है. उनके हटते ही बंगले से टोंटी, गीजर से लेकर कुर्सियां तक गायब हो गई है. नये एसी-सोफा हटाकर पुराने एसी-सोफा रख दिए गए हैं.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >