Bihar News: बिहार में अचानक एक ही परिवार के 7 लोग पड़े बीमार, दो की मौत, रात में खाया था पास्ता चावल

Bihar News: बड़ी खबर बक्सर से है जहां जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए. जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत भी हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले में सोमवार की रात जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार पड़ गए हैं. जबकि दो लोगों की मौत भी हो गई. दरअसल, खाना खाने के बाद एकाएक सभी को उल्टी और दस्त होने लगा. जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल भेजा गया.

मामले में पुलिस कर रही जांच

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में जिन दो लोगों की मौत हुई वे पिता और बेटे थे. कृष्णा सिंह (40 वर्ष) और उनके बेटे अमित कुमार की मौत हुई. यह पूरी घटना जिले के औद्योगिक थाना के दहिवर गांव की है. तीन बच्चे और एक महिला प्रेमा देवी (उम्र लगभग 50 वर्ष) सदर अस्पताल में दाखिल हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर डीएसपी गौरव पांडे पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.

रात को खाने में बना था पास्ता चावल

मिली जानकारी के मुताबिक, किशन बिहारी के परिवार में सोमवार की रात को पास्ता चावल बना था. इसे खाने के बाद अचानक परिवार के लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी. आनन-फानन में परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया. हालांकि, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा.

Also Read: Purnia Airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से टिकट की बुकिंग शुरू, इन जगहों के लिए होगी सीधी फ्लाइट सेवा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >