Bihar News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने कुछ यूं मनाया वैलेंटाइन डे, संगीत की धुन पर जमकर थिरके

Bihar News: पटना में ट्रांसजेंडर समुदाय ने अनोखे अंदाज में वैलेंटाइन डे मनाया, जिसमें केक काटने, नृत्य और एक दूसरे को गिफ्ट दिया. उन्होंने समाज को प्रेम, समानता और सम्मान का संदेश दिया. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया और ट्रांसजेंडर अधिकारों की मांग की. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: आज वैलेंटाइन डे था. पूरी दुनिया में इस दिन को प्यार और प्यार के एहसास के लिए जाना जाता है. प्यार किसी बंधन या पहचान का मोहताज नहीं होता, इसे साबित किया ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने, जिन्होंने पटना में अनोखे अंदाज में वैलेंटाइन डे मनाया. इस मौके पर उन्होंने समाज को प्रेम, समानता और सम्मान का संदेश दिया.

वैलेंटाइन डे के इस खास आयोजन में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों ने केक काटा, संगीत की धुन पर थिरके और एक-दूसरे को फूल और गिफ्ट देकर अपनी खुशी जाहिर की. इस दौरान उन्होंने बताया कि प्यार सिर्फ पुरुष और महिला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर इंसान का अधिकार है. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने समाज से आग्रह किया कि ट्रांसजेंडर समुदाय को भी वही अधिकार और सम्मान मिले, जो बाकी लोगों को प्राप्त होता है.

समाज को अपनी सोच बदलनी होगी

इस आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की और ट्रांसजेंडर समुदाय के हक और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि समाज को अपनी सोच बदलनी होगी और ट्रांसजेंडर लोगों को भी एक समान नागरिक के रूप में स्वीकार करना होगा. कार्यक्रम में शामिल एक ट्रांसजेंडर ने भावुक होकर कहा, “हम भी प्यार और अपनापन चाहते हैं, लेकिन अक्सर हमें हाशिए पर रखा जाता है. यह आयोजन हमें अपनी पहचान और हक के लिए लड़ने की हिम्मत देता है.” ट्रांसजेंडर समुदाय ने इस आयोजन के जरिए यह संदेश दिया कि प्यार किसी सीमा में नहीं बंधा होता और हर व्यक्ति को इसे जीने का अधिकार है.

क्या है वैलेंटाइन डे?

वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है और इसे प्रेम और स्नेह के पर्व के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है. यह दिन खासतौर पर प्रेमी-प्रेमिकाओं, पति-पत्नी, दोस्तों और प्रियजनों के बीच प्रेम के इजहार के लिए जाना जाता है. इस दिन लोग अपने साथी को उपहार, फूल, चॉकलेट और शुभकामनाएं देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं.

वैलेंटाइन डे का महत्व

यह दिन सिर्फ प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो अपने जीवन में किसी को खास मानता है, चाहे वह दोस्त हो, परिवार का सदस्य हो या कोई कपल. वैलेंटाइन डे हमें यह सिखाता है कि प्रेम केवल एक भावना नहीं, बल्कि एक शक्ति है जो लोगों को जोड़ती है और रिश्तों को मजबूत बनाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >