Bihar News: दानापुर-राजगीर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट, पत्थर से किया हमला, 3 घायल

Bihar News: दानापुर-राजगीर ट्रेन में गुजरात से लौट रहे यात्रियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने यात्रियों के सामान लूटे और उन पर हमला भी कर दिया. आनन-फानन में रेल पुलिस पहुंची. जिसके बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए भेजा गया.

Bihar News: दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस घटना में 3 लोग घायल हो गए हैं. जिसकी सूचना रेल पुलिस को मिलने के बाद घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया. घटना के दौरान मौके पर जमकर बवाल हुआ. इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

गुजरात से लौट रहे थे यात्री

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में कुछ यात्री गुजरात से लौट रहे थे. उन यात्रियों के साथ मारपीट की घटना को वेना और रहुई हॉल्ट के बीच अंजाम दिया गया. बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट की और उनका सामान लूटकर फरार हो गए. इधर, इस घटना में रोहित कुमार, रिंकू देवी और अंशु कुमार घायल हो गए. पीड़ितों द्वारा बिहारशरीफ पहुंचते ही रेल पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जिसके बाद सभी जख्मी को इलाज के लिए पुलिस द्वारा मॉडल अस्पताल ले जाया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि, इस मामले में रेल थानाध्यक्ष मो. आलम अंसारी ने बताया कि, सीट पर बैठने को लेकर मारपीट हुआ है. अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं महिला रेल इंस्पेक्टर अनिता सोरेन की माने तो, फोन पर कुछ यात्रियों के साथ मारपीट होने की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

Also Read: Pahalgam Terror Attack: अमित शाह ने सीएम को फोन पर दिया आदेश, तो नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारीhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/patna/pahalgam-terror-attack-amit-shah-gave-orders-to-cm-over-phone-nitish-kumar-handed-over-big-responsibility-to-officers

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >