Bihar News: कुख्यात अपराधी शंकर को पटना STF ने दबोचा, पार्षद की हत्या समेत कई मामलों का है आरोपी

Bihar News: पटना जिला में एसटीएफ और दानापुर थाने की पुलिस ने कुख्यात शंकर यादव काे गिरफ्तार कर लिया है. शंकर पर दानापुर में 28 जून, 2022 काे दानापुर नगर परिषद के उपसभापति दीपक मेहता की हत्या का केस दर्ज है.

Bihar News: पटना जिला में एसटीएफ और दानापुर थाने की पुलिस ने कुख्यात शंकर यादव उर्फ शंकर राय उर्फ विनय राय काे गिरफ्तार कर लिया है. शंकर पर दानापुर में 28 जून, 2022 काे दानापुर नगर परिषद के उपसभापति दीपक मेहता की हत्या का केस दर्ज है. उसने शूटराें के साथ मिल कर नासरीगंज में दीपक की हत्या उनके घर के सामने ही कर दिया था.

उसके बाद से वह फरार चल रहा था. उस पर पहले 50 हजार रुपये का इनाम घाेषित था. पुलिस की टीम ने उस वक्त पकड़ा, जब वह दानापुर स्टेशन से उतरने के बाद सगुना माेड़ हाेते हुए घर आ रहा था. वह बुद्धा काॅलाेनी के दुजरा का रहने वाला है.

पिछले कई माह से गिरफ्तारी के लिए चल रही थी छापेमारी

जानकारी के अनुसार, बुद्धा काॅलाेनी थाने में इस पर हत्या, रंगदारी, गाेलीबारी और आर्म्स एक्ट के छह केस दर्ज हैं. इनमें ज्यादातर मामलाें में वह जमानत पर है. शंकर पर एसके पुरी थाने में दाे और पाटलिपुत्र थाने में एक केस दर्ज है. पिछले कई माह से एसटीएफ और पटना पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी थी.

Also Read: बिहार में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, दस साल से नाम बदलकर करता था यह काम

पूर्व में भी हुई थी गिरफ्तारी

कुख्यात आरोपित को एसटीएफ की टीम पिछले एक महीने से तलाश कर रही थी. इससे पूर्व शंकर को एसटीएफ ने ही यूपी से गिरफ्तार किया था और पटना लेकर आयी थी. लेकिन, जमानत पर बाहर आ गया था. इसके बाद इसने दीपक हत्याकांड को अंजाम दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >