Bihar News: बस एक क्लिक और बिहार के सभी विभागों की जानकारी होगी आपके सामने, जानिए कैसे…

Bihar News: बिहार के किसी भी विभाग से जुड़ी जानकारी के लिए अब आपको माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी. एक क्लिक पर ही सभी जानकारी आप ले सकेंगे. दरअसल, अत्याधुनिक स्ट्रेटजी रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जानकारी इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगा.

Bihar News: बिहार सरकार की तरफ से एक खास पहल की गई है. बिहार के किसी भी विभाग से जुड़ी जानकारी के लिए अब अत्याधुनिक स्ट्रेटजी रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आपकी मदद करेग��. ऐसे में अब लोगों को जानकारी इकट्ठा करने के लिए माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी और बस एक क्लिक पर ही सभी जानकारियां आपको मिल जायेंगी. गुरुवार को योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने अत्याधुनिक स्ट्रेटजी रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया.

नीति आयोग ने बताया स्ट्रेटजी रूम

जानकारी के मुताबिक, विकसित मॉडल की तर्ज पर स्ट्रेटजी रूम नीति आयोग की तरफ से बनाया गया है. इसका उद्देश्य राज्य के सभी 45 विभागों और योजनाओं से जुड़ी जानकारी को एक क्लिक पर एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है. मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के मुताबिक, स्ट्रेटजी रूम और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बिहार की नीति निर्माण प्रक्रिया में गति, सटीकता और पारदर्शिता लाएगा. एक क्लिक पर पूरे राज्य की योजना से जुड़ी स्थिति जानना अब संभव हो गया है.

विभागों को आपस में जोड़ने की कड़ी

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यह कदम सुशासन का बेहद सटीक उदाहरण है. यह पहल राज्य की प्रशासनिक क्षमता को नई ऊंचाई देगी. डेटा पर आधारित योजना बनाना अब अधिक आसान, सटीक और प्रभावी हो सकेगा. खास बात यह भी है कि यह प्लेटफॉर्म विभागों को आपस में जोड़ने की कड़ी भी बनेगा.

डिजिटल माध्यम से ले सकेंगे जानकारी

इस नए कदम से राज्य सरकार की योजनाएं डेटा-संगत, तेज और परिणामदायक साबित होगी. यह बिहार को नीति और तकनीक के संगम से विकसित बिहार की दिशा में आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. कई बार विभागों से जुड़ी किसी तरह की जानकारी के लिए लोगों को विभाग का चक्कर काटना पड़ता है. लेकिन, अब डिजिटल माध्यम से किसी भी विभाग की जानकारी ले सकेंगे.

Also Read: Amrit Bharat Express: सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच आज से चलेगी अमृत भारत ट्रेन, जानिए रूट और टाइमिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >