JDU MLA विभा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत, पटना के हॉस्पिटल में तोड़ा दम

Bihar News: जेडीयू विधायक विभा देवी और पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव के छोटे बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई. छोटे बेटे अखिलेश यादव की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और आखिरकार पटना के एक हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया.

Bihar News: जेडीयू विधायक विभा देवी और पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव के छोटे बेटे अखिलेश यादव की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. पटना के एक हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद राजवल्लभ यादव, विभा देवी समेत पूरी परिवार सदमे में है. जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव पेट्रोल पंप के संचालक हैं. उनके तीन बेटे हैं और वे सभी पटना में पढ़ाई करते हैं.

कैसे हुई पूरी घटना?

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे. लेकिन अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जाकर टकरा गई. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. लेकिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उनके शव को नवादा स्थित उनके पैतृक आवास पथर इंग्लिश भेजा गया.

राजनीति से दूर रहते थे अखिलेश यादव

जानकारी के मुताबिक, जेडीयू विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश यादव राजनीति से दूर रहते हैं. कभी-कभी राजनीतिक कार्यक्रमों में वह शामिल होते थे और लोगों से सहजता से बात भी करते थे. लेकिन मीडिया से उनकी दूरी बनी रहती थी.

विभा देवी और राजवल्लभ यादव के बारे में

विभा देवी की बात करें तो, वह पूर्व राज्यमंत्री राजवल्लभ यादव की पत्नी हैं. 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा और नवादा सीट से जीत दर्ज की. जबकि राजवल्लभ यादव की बात करें तो, उन पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा था. तब वे राजद में थे. मामले में 10 साल की सजा उन्हें सुनाई गई थी. लेकिन पिछले साल ही वे जेल से बरी हुए.

Also Read: उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट, KYC जरूरी, नहीं कराया तो गैस सप्लाई में हो सकती है परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >