अब सुधा बूथ पर मिलेगा बकरी का दूध, मंत्री बोले- गरीबों के लिए ATM की तरह है बकरी पालन

Bihar News: बिहार में अब सुधा बूथों पर बकरी के दूध की बिक्री की जाएगी. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की तरफ से प्रस्ताव बनाया जा रहा है. मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा, गरीब परिवारों के लिए बकरी पालन एटीएम की तरह है.

Bihar News: बिहार में बकरी का दूध अब सुधा केंद्रों पर भी मिलेगा. इसके साथ ही नगर निगम और नगर निकायों के माध्यम से बकरे के मांस की बिक्री कराई जाएगी. पटना के बाद बिहार के अलग-अलग जिलों में भी बिक्री कराई जाएगी. जानकारी के मुताबिक, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की तरफ से प्रस्ताव बनाया जा रहा है और इसे कैबिनेट में भेजा भी जाएगा.

मंत्री सुरेंद्र मेहता ने क्या कहा?

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बकरी पालन गरीब परिवारों के लिए एटीएम की तरह है. किसान जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से बेचकर तत्काल आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार बकरी पालन पर 60 से 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है. आने वाले दिनों में बकरी के मांस के साथ-साथ इसके दूध के व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

बिहार में बकरी के दूध की डिमांड

इसके साथ ही विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि बकरी के दूध की काफी ज्यादा मांग है. ऐसे में बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए इसे सुधा के माध्यम से बेचने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही बकरी पालकों को समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए मांस के व्यवसाय की भी अच्छी व्यवस्था की जा रही है.

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बिहार में रोजगार सृजन योजना के तहत पशुपालन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. पशुओं से जुड़ी चिकित्सा और शोध को बेहतर कर बकरी पालन को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है. केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार चाटली ने कहा कि बकरों के मांस की मांग के साथ-साथ बकरियों के दूध और पनीर की कीमत भी बाजार में ज्यादा है.

12 से 15 मार्च तक लगेगा मेला

जानकारी के मुताबिक, 12 से 15 मार्च तक स्टेट लेवल के कृषि यांत्रिकीकरण मेला लगाया जाएगा. इस मेले का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा. यह मेला किसानों के लिए फायदे वाला साबित हो सकेगा. दरअसल, यहां किसान मॉडर्न एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी और यंत्रों के बारे में जान सकेंगे. यहां दूसरे राज्यों के कृषि यंत्र को बनाने वाले हिस्सा लेंगे.

Also Read: सुपौल में सीएम नीतीश ने बताया अगले 5 साल का विजन, लालू-राबड़ी शासनकाल पर क्या बोले?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >