Bihar News: शाम को होगी कैबिनेट की बैठक, महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी समेत मिल सकती है कई सौगात

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम कैबिनट की अहम बैठक होगी. दिवाली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे सकती है. बता दें कि, सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के डीए (महंगाई भत्ता) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है.

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम कैबिनट की अहम बैठक होगी. दिवाली और छठ से पहले सरकारी कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे सकती है. बता दें कि, सरकारी कर्मियों और पेंशनरों के डीए (महंगाई भत्ता) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. इजाफे के बाद टोटल डीए 53 फीसदी हो जाएगा. फिलहाल 49 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ सरकारी कर्मियों को दिया जा रहा है.

सातवें वेतनमान वाले कर्मियों को मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, 3 फीसदी डीए का लाभ सातवें वेतनमान के कर्मियों को मिलेगा. बिहार में सातवें वेतनमान में लगभग 5 लाख कर्मचारी हैं. सरकारी स्कूलों में भी शिक्षकों की संख्या करीब 5 लाख है. जबकि पेंशनधारियों की संख्या चार लाख के करीब है.

Also Read: बिहार पुलिस बहाली पर सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

1 जुलाई 2024 से मिलेगा लाभ

अगर सरकारी कर्मियों और पेंशनधारियों के DA में बढ़ोतरी होती है तो इसका लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा. कर्मियों को 3 महीने का एरियर भी मिलेगा. बता दें कि सरकार एक साल में 2 बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. ये 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभाव में आता है.

16 अक्टूबर को केंद्र ने लगाया था मुहर

केंद्र की मोदी सरकार ने 16 अक्टूबर को डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया था. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई थी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >