Bihar News: नहाने गए 5 दोस्त एकसाथ डूबे, तीन ने तैर कर बचाई जान, 2 लापता

Bihar News: बिहार के मोतिहारी में एक ही गांव के पांच युवक नहाने के क्रम में बह गए. नहर में पानी का बहाव तेज था, इस वजह से पांचों डूबने लगे. तीन बच्चों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई. वहीं दो युवक अब भी लापता हैं. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: मोतिहारी के कल्याणपुर थानाक्षेत्र से सोमवार सुबह एक बुरी खबर सामने आई है, जहां नहर में नहाने गए पांच दोस्त पानी के बहाव के साथ बह गए. हादसे में तीन बच्चों ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन दो अब भी लापता बताये जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. ग्रामीण मौके पर पहुंचकर SDRF और NDRF की टीम बुलाने की मांग कर रहे हैं. पूरी घटना कल्याणपुर थानाक्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव के पास स्थित नारायणपुर पुल की है. 

SDRF और NDRF की मांग

बताया जा रहा है कि गांव के ही पांच दोस्त नहर में नहाने गए थे. पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी बह गए. तीन युवकों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो युवक लापता हो गए. अब भी उनकी तलाश जारी है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी. लोगों ने जिला प्रशासन से SDRF और NDRF की टीमें बुलाने की मांग की है ताकि लापता बच्चों को खोजने में मदद मिल सके. कल्याणपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान में जुट गई है.

गयाजी में भी बह गए थे बच्चे

इसी तरह बिहार के गयाजी के इमामगंज स्थित लगुराही वाटरफॉल में बीते दिन यानी रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अचानक पहाड़ी इलाकों से आए पानी के तेज बहाव में वहां खेल रहीं छह बच्चियां बहने लगीं. बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए. कुछ लोगों ने पानी में छलांग लगा दी और बहती बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.

ALSO READ: Proud Bihar: बिहार में खुलेगा देश का पहला विश्वस्तरीय गन्ना रिसर्च सेंटर, पूरी दुनिया के किसानों को होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >