Bihar News: चुनाव से पहले इन 32 जिलों की बल्ले-बल्ले! 38 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में किया जाएगा अपग्रेड

Bihar News: बिहार में 2515 किलोमीटर लंबी 38 स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे में अपग्रेड किया जा रहा है. इससे 32 जिलों को बेहतर सड़क सुविधा और विकास कार्यों का लाभ मिलेगा. इससे यात्रा में समय की बचत होगी. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार राज्य में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है. राज्य की 2515 किलोमीटर लंबी 38 स्टेट हाईवे को अब नेशनल हाईवे में बदला जाएगा. इस निर्णय से राज्य के 32 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा. पथ निर्माण विभाग ने इसके लिए पूरी प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है. हाल ही में विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा क्षेत्रीय मुख्य अभियंताओं के साथ हुई बैठक में इस योजना पर प्राथमिक सहमति बनी थी. अब इसे अमल में लाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं.

चार लेन की होंगी सड़कें

इनमें से अधिकांश सड़कें वर्तमान में एक या दो लेन की हैं. लेकिन नेशनल हाईवे में अपग्रेड होने के बाद ये सभी सड़कें फोरलेन में तब्दील होंगी. इससे न केवल यात्रा में समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी. इससे औद्योगिक, व्यावसायिक और कृषि गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी.

भोजपुर जिले की दो सड़कें भी होंगी शामिल

भोजपुर जिले की दो अहम सड़कें- सकड्डी-नासरीगंज एसएच 81 (83 किलोमीटर) और बिहिया-बिहटा एसएच 102 (54 किलोमीटर) को भी इस योजना में शामिल किया गया है. ये सड़कें न सिर्फ भोजपुर, बल्कि सासाराम और अन्य जिलों को भी जोड़ती हैं.

32 जिलों की सड़कें होंगी अपग्रेड

इस योजना में पटना, नालंदा, भोजपुर, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, नवादा, भागलपुर, दरभंगा, गोपालगंज, सिवान, सुपौल, सहरसा जैसे प्रमुख जिलों की सड़कें शामिल हैं. ये सड़कें प्रमुख शहरों, जिलों और पर्यटन स्थलों को जोड़ेगीं, जिससे आवागमन और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.

विकास कार्यों को मिलेगा आर्थिक बल

राज्य उच्च पथों को नेशनल हाईवे में बदलने से केंद्र सरकार से अधिक बजट मिलेगा. इससे सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी आएगी. सड़कें चौड़ी होंगी, साथ ही नई तकनीक से उनका निर्माण होगा, जिससे टिकाऊपन और सुरक्षा दोनों बढ़ेंगी.

ALSO READ: Bihar Government: नीतीश सरकार ने बदला जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का नियम, ये है नई प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >