बिहार के इन 12 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Monsoon Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं अगले तीन दिनों के भीतर पूरे बिहार में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है.

Bihar Monsoon Update: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. IMD के अनुसार हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बादलों की गतिविधियां बढ़ेंगी. इसके कारण कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. ऐसे में दिन के समय उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम?

पटना में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को मौसम साफ रहने के आसार हैं. हालांकि दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. वहीं 16 और 17 जून को हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग की चेतावनी, सावधानी बरतें

जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहां लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर नहीं रहें. इसके अलावा पेड़ों के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभों के पास जाने से भी बचने की अपील की गई है. आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेना जरूरी है.

Imd ने जारी की चेतावनी

बाकी जिलों के लिए राहत की खबर

राज्य के 12 जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों को फिलहाल ग्रीन जोन में रखा गया है. इन क्षेत्रों के लिए किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

3 दिनों में पूरे बिहार में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. अगले तीन दिनों के भीतर पूरे राज्य में मानसून पहुंचने की संभावना है. फिलहाल मानसून की उत्तरी सीमा मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है. मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने के बाद कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

मानसून की दस्तक के साथ बिहार में मौसम सुहाना होने की उम्मीद है, लेकिन आंधी और वज्रपात को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी होगा.

Also Read: सूरत जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब बिहार के इस स्टेशन पर रुकेगी ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, जानें टाइम-टेबल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >