Bihar Mausam Samachar: पश्चिम चंपारण-सारण समेत बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने तात्कालिक चेतावनी में बताया कि अगले 3 घंटे के दौरान 7 जिलों में भयंकर बारिश होगी. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Bihar Mausam Samachar: बिहार के पश्चिम चंपारण, सारण, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, मधुबनी, सुपौल जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ बारिश होने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए लोगों को अलर्ट रहने को कहा है.

Imd alert

अगले 48 घंटे के दौरान कई जिलों में भारी बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के कई जिलों के लिए 13 अगस्त से 14 अगस्त तक का मौसम चेतावनी बुलेटिन जारी किया है. इसमें बताया गया कि उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है.

गोपालगंज, सीवान और पश्चिम चंपारण जिलों में अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर और सारण जिलों में भारी वर्षा के साथ 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात/मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है.

कई जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना

बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा और शेखपुरा जिलों में कोई चेतावनी नहीं दी गई है. यानी मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

15 और 16 अगस्त को कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 15 अगस्त से 16 अगस्त तक के लिए बिहार के पूर्वी और उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वज्रपात और मेघ गर्जन की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: टिफिन बॉक्स में किसान से 20000 लेते धराये राजस्व कर्मचारी, औरंगाबाद में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >