Bihar Rain Alert: बिहार के इन 32 जिलों में होगी भयंकर बारिश! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. एक ओर दिनभर तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं, तो दूसरी ओर रात में बारिश थोड़ी राहत जरूर दे रही है. मौसम विभाग ने 19 मई तक बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Rain Alert: इन दिनों बिहार का मौसम दोहरे मिजाज में दिख रहा है. दिन में जहां तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं रात के समय बारिश राहत का एहसास दे रही है. 13 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही नजारा देखने को मिला. दिनभर की झुलसाने वाली गर्मी के बाद रात में सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में मेघगर्जन और हल्की बारिश दर्ज की गई.

तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 से 19 मई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम का यही रूख बना रहेगा. विशेषकर 15 और 16 मई को बिहार के कई इलाकों में मूसलधार बारिश, गरज-तड़क और वज्रपात की संभावना जताई गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

14 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया आदि जिलों में गरज-तड़क के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

हॉट डे का असर भी बरकरार

वहीं दूसरी ओर, सीवान, सारण, पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में उमस भरी गर्मी और हॉट डे की स्थिति बनी रहेगी. यहां अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहेगा.

डेहरी सबसे गर्म

13 मई को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान डेहरी में 42°C रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा गया में 41.7°C और बक्सर में 41.2°C दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मौसम की इस दोहरी चाल से लोग परेशान रह सकते हैं.

Also Read: पाकिस्तानी गोलीबारी में बिहार का एक और लाल शहीद, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >