Bihar Rain Alert: बिहार के 18 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतवानी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये गए पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 18 जिलों में बारिश, तेज हवा चलने और मेघगर्जन की चेतवानी जारी की है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में 6 जून तक भारी बारिश, तेज हवा चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के उत्तरी, पश्चिमी और कुछ अन्य जिलों में बारिश हो सकती है.

बिहार के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और किशनगंज जिले में 30 से 40 की गति से हवा चलने के साथ-साथ बारिश हो सकती है.

Imd alert

इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ईस्ट और वेस्ट चंपारण, सिवान, गोपालगंज, सारण, बक्सर, आरा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, अरवल और नालंदा को लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया है. इन जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद जताई गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कुछ जिलों में तात्कालिक चेतवानी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को बिहार के कुछ जिलों को लेकर तात्कालिक चेतवानी जारी की. इन जिलों में औरंगाबाद, भागलपुर, मधेपुरा, खगड़िया, कैमूर, रोहतास में अगले 3 घंटे के दौरान मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया. इन जिलों में 50 से 60 की गति से हवा चलने के अलावा मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >