Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में 6 मई तक आंधी-पानी के साथ तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा है. मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे बिहार में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.IMD की ओर से जारी चेतावनी में बताया गया है कि 6 मई तक यहां के कई जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकों के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, कुछ जिलों में यह गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई गई है. साथ ही अधिकांश जिलों में आंधी और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई है. बिहार के जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और वैशाली शामिल हैं.

Imd alert

कई जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जिन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ वज्रपात की चेतावनी है, उनमें पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, रोहतास, कैमूर, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

6 मई के बाद मौसम में आ सकता है बदलाव

6 मई 2025 के बाद बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. दिन में तापमान 42 डिग्री से 48 डिग्री तक पहुंच सकता है. रात का तापमान 27 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है. इस दौरान बारिश की संभावना कम है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >