Bihar Mausam Samachar: बिहार के 4 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने पूरे प्रदेश के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar Mausam Samachar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा अपडेट में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में बारिश के आसार हैं. IMD ने इस अपडेट में 4 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

Bihar Mausam Samachar: बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है. शुक्रवार सुबह भी पटना, गया, भागलपुर में जमकर बारिश हुई. इससे तापमान समान्य बना हुआ है. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया बिहार के सभी जिलों के अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने के आसार हैं.

Imd alert

4 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि 2 अगस्त तक बिहार के अररिया, बांका, जमुई और मुंगेर जिला में अति भारी बारिश होगी. इन जिलों में 30 से 40 की गति से हवा चलने के साथ-साथ ठनका गिरने की भी संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भी तेज रफ्तार से हवा चलने और ठनका गिरने की संभावना है.

अगस्त महीने में कैसा रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगस्त महीने को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के साउथ-वेस्ट भाग के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम जबकि बाकी भागों में अधिकतम तपमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. इस महीने में बिहार के तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहार में अब तक कितनी बारिश हुई

बिहार में अब तक सामान्य से 39% कम बारिश दर्ज की गई है. राज्य में इस समय तक 503.8 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक सिर्फ 304.9 मिमी बारिश हुई है. पटना में भी औसतन 20% वर्षा की कमी देखी गई है. बीते तीन-चार दिनों में हुई अच्छी बारिश के चलते इसमें कुछ सुधार आया है. यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है और फसलों की स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, पीके की पार्टी में शामिल हुए सुधीर शर्मा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >