बिहार में दाखिल-खारिज रिजेक्ट करने वालों की खैर नहीं, हर जिले में बनेगी स्पेशल सेल

Bihar Land Acquisition Review: बिहार सरकार ने भूमि अधिग्रहण, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट और राजस्व सेवाओं को तेज बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं. दाखिल-खारिज और परिमार्जन आवेदनों की जांच के लिए जिला स्तर पर विशेष सेल बनाया जाएगा.

Bihar Land Acquisition Review: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब हर जिले में एक स्पेशल सेल का गठन करेगा. इस सेल में तैनात अधिकारी दाखिल-खारिज और परिमार्जन आवेदनों को रद करने के कारणों की जांच करेंगे, ताकि यह देखा जा सके कि इन्हें किसी गलत इरादे या गलत तरीके से तो रद नहीं किया गया है. राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि विभाग अब पूरी तरह डिजिटल मोड में काम कर रहा है, इसलिए अधिकारी समय-सीमा के भीतर सेवाओं का निष्पादन करें.

तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए गठित होगी टेक्निकल टीम

राजस्व मंत्री ने विभागीय कामकाज की निगरानी के लिए प्रत्येक जिले में एक तकनीकी टीम गठित करने का निर्देश दिया है. यह टीम मुख्यालय की आईटी टीम के साथ मिलकर ऑनलाइन सेवाओं में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को तुरंत दूर करेगी. मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अररिया, लखीसराय और जमुई जिलों के राजस्व कार्यों की अंतिम समीक्षा की.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजस्व अदालतों के आदेश लागू कराने के लिए बनेगा स्पेशल सेल

विभिन्न राजस्व न्यायालयों के आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभाग हर जिले में एक वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में स्पेशल सेल बनाने की योजना बना रहा है. बैठक के दौरान विभाग के सचिव जय सिंह और सचिव सीमा त्रिपाठी ने भी जिला अधिकारियों से संवाद कर काम करने के तरीके में सुधार के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें: खान सर के पार्टनर रहे निखिल सर ने लगाए गंभीर आरोप, बोले- इसने मेरा संस्थान मुझसे छीन लिया

बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ा तोहफा, 16 बीएएस अधिकारी बने आईएएस, देखें पूरी लिस्ट

बिहार राजस्व विभाग के एक्शन से मचा हड़कंप, एक महीने में 50 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >